Post Top Ad
Friday, August 27, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
विडियो
भैंस ने पति-पत्नी को मारी टक्कर तो भैंस मालिक समेत तीन पर केस दर्ज, तीनों को किया गया गिरफ्तार; देखे विडियो।
भैंस ने पति-पत्नी को मारी टक्कर तो भैंस मालिक समेत तीन पर केस दर्ज, तीनों को किया गया गिरफ्तार; देखे विडियो।
पुणे शहर में एक हैरान करने वाली घटना कैमरे में कैद हुई है। यहां सड़क पर बाइक से जा रहे दो लोगों पर एक भैंस ने हमला कर दिया। घायल होने वाला शख्स इंजीनियर है और वह अपनी पत्नी को मार्केट लेकर जा रहा था। दुर्घटना के बाद उसने भैंस के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता की उंगलियों में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जुबैर असलम शेख (38) नाम के शख्स की शिकायत पर लश्कर पुलिस स्टेशन में अब्दुल रजाक कुरेशी, सदाकत कुरेशी और नदाफत कुरैशी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त की शाम जुबेर शेख अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी अब्दुल रज्जाक भैंस लेकर खड्डा बाजार की ओर जा रहा था। मोहम्मद स्ट्रीट पर कुरेशी दरबार में जाने के दौरान अचानक भैंस ने सड़क किनारे चल रहे जुबैर पर हमला कर दिया। इसमें पति-पत्नी दोनों गिर पड़े और जुबैर की उंगली टूट गई।
पुलिस उपनिरीक्षक प्रह्लाद डोंगले ने बताया कि इस मामले को लेकर जुबैर की ओर से 16 अगस्त को लश्कर पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज करवाई गई और पुलिस ने पहले जांच की और फिर CCTV फुटेज की जांच के बाद बुधवार को तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल रजाक कुरेशी एक डेरी चलाता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संकरी सड़क पर वह जानवरों के साथ लापरवाही से चल रहा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद