Post Top Ad
Sunday, August 1, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
SDM की कार से पैदल जा रही युवती को लगी ठोकर तो युवती ने ड्राइवर को कॉलर पकड़कर गाड़ी से घसीटा, एक के बाद एक कई तमाचे जड़े, मोबाइल भी तोड़ा; वीडियो वायरल।
SDM की कार से पैदल जा रही युवती को लगी ठोकर तो युवती ने ड्राइवर को कॉलर पकड़कर गाड़ी से घसीटा, एक के बाद एक कई तमाचे जड़े, मोबाइल भी तोड़ा; वीडियो वायरल।
लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की बीच सड़क एक लड़के पर एक के बाद एक कई तमाचे जड़ रही है। ये वीडियो राजधानी के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां शनिवार की रात कार की ठोकर लगने पर लड़की ने बीच सड़क ड्राइवर को जमकर पीटा। इससे अवध चौराहे पर भीड़ और जाम लग गया। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी भी लड़की के तेवर देख उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बीच-बचाव करने की बजाय इधर-उधर देखते रह गए। सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे तब जाकर मामला ठंडा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, एटा के एसडीएम अबुल कलाम की कार से जा रहे युवकों ने लड़की को टक्कर मारी थी। इससे नाराज युवती ने आरोपी ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर पीटा था। बचाव करने में ड्राइवर के साथी को भी लड़की ने पीट दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार रात अवध चौराहे पर पैदल जा रही युवती को एक कार से मामूली टक्कर लग गई। इस पर लड़की ने कार रोककर ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक को नीचे घसीट लिया। उसे बीच चौराहे पीटने लगी। कोई कुछ समझ पाता इतनी देर में लड़की ने युवक पर तमाचों की बौछार कर दी।
लड़की को इस तरह पिटाई करते देख थोड़ी दूर पर खड़ा ट्रैफिक सिपाही वहां पहुंचा। लेकिन वह बीच-बचाव करने की बजाय तमाशबीन बना रहा। वहां, राहगीरों की भीड़ भी जुट गई। इसकी वजह से चारों तरफ की रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर कोतवाल महेश दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख कार सवार दोनों लड़के मौके से खिसक गए। पुलिस लड़की और मार खा रहे लड़के को कोतवाली लाई। इसके बाद दो युवकों को उनके जगत नारायण रोड स्थित घर से पकड़कर लाया गया, लेकिन लड़की ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवकों का नाम शहादत अली, इनायत अली और दाऊद अली है। तीनों का शांति भंग के मामले में चालान कर दिया गया है, वो जिस कार से थे वह एटा के एसडीएम अबुल कलाम की है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद