पत्नी ने शादी के 10 साल बाद पड़ोसी के साथ भागकर कर ली दूसरी शादी, बच्चों को अपने साथ ले जाने धमकी दी तो पति ने बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 1, 2021

पत्नी ने शादी के 10 साल बाद पड़ोसी के साथ भागकर कर ली दूसरी शादी, बच्चों को अपने साथ ले जाने धमकी दी तो पति ने बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी।

पत्नी ने शादी के 10 साल बाद पड़ोसी के साथ भागकर कर ली दूसरी शादी, बच्चों को अपने साथ ले जाने धमकी दी तो पति ने बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी।

पत्नी ने शादी के 10 साल बाद पड़ोसी के साथ भागकर कर ली दूसरी शादी, बच्चों को अपने साथ ले जाने धमकी दी तो पति ने बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी।

करनाल। करनाल में शनिवार को एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के भादसों गांव में एक युवक ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने कुछ दिन पहले पड़ोसी के साथ भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद वह दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंद्री थाना के इंचार्ज सचिन ने बताया कि मृतक का नाम सुखविंदर है। इसका एक बेटा और एक बेटी थी, जिनकी उम्र 9 और 4 साल थी। सुखविंदर ने पहले दोनों बच्चों की फांसी लगाकर हत्या की, फिर अंदर कमरे में जाकर पंखे से फांसी पर लटक गया। सुखविंदर के परिजन का कहना है कि सुखविंदर की शादी 10 साल पहले हुई थी। पत्नी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से अफेयर चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों ने भागकर कोर्ट में शादी कर ली। इसकी शिकायत कुंजपुरा थाने में भी गई थी। सुखविंदर इसी बात से बहुत परेशान रहने लगा था। पत्नी दूसरी शादी के बाद से दोनों बच्चों को साथ ले जाने का दबाव बना रहा थी। इसको लेकर वो सुखविंदर को कई बार धमकी दे चुकी थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...