सौतेली मां ने दो मासूमो को उतारा मौत के घाट, सौतेली मां दोनों बच्चो से करती थी नफरत, 11 और 7 साल के बच्चे को जहर पिलाकर दबाया गला, सौतेली मां ने हैवानियत की हदे पार कर बच्चे का गुप्तांग काटकर चाकू से गोदा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 30, 2021

सौतेली मां ने दो मासूमो को उतारा मौत के घाट, सौतेली मां दोनों बच्चो से करती थी नफरत, 11 और 7 साल के बच्चे को जहर पिलाकर दबाया गला, सौतेली मां ने हैवानियत की हदे पार कर बच्चे का गुप्तांग काटकर चाकू से गोदा।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

सौतेली मां ने दो मासूमो को उतारा मौत के घाट, सौतेली मां दोनों बच्चो से करती थी नफरत, 11 और 7 साल के बच्चे को जहर पिलाकर दबाया गला, सौतेली मां ने हैवानियत की हदे पार कर बच्चे का गुप्तांग काटकर चाकू से गोदा।

सौतेली मां ने दो मासूमो को उतारा मौत के घाट, सौतेली मां दोनों बच्चो से करती थी नफरत, 11 और 7 साल के बच्चे को जहर पिलाकर दबाया गला, सौतेली मां ने हैवानियत की हदे पार कर बच्चे का गुप्तांग काटकर चाकू से गोदा।

दतिया। मप्र के दतिया में एक सौतेली मां द्वारा अपने दो बच्चों की हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। महिला बच्चों से इतनी नफरत करती थी कि पहले उसने 11 साल की बेटी जाह्नावी उर्फ गिरजा और 7 साल के बेटे अर्नव को जहर खिलाया, इसके बाद गला दबाकर मार दिया। इतना ही नहीं अर्नव का तो उसने गुप्तांग काटा, इसके बाद उस पर चाकू से कई वार किए। एएसपी कमल मौर्य का कहना है कि सौतेली मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बक्सी हनुमान मंदिर के पीछे सपा पहाड़ मोहल्ले की है। यहां रहने वाली ज्योति पत्नी अरविंद माहौर ने अपने दाे सौतेले बच्चों की हत्या कर दी थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि अरविंद अपनी पहली पत्नी से अलग हो गया था। वह 8 महीने पहले ही छत्तीसगढ़ से ज्योति को लेकर आया था। ज्योति के आने के पहले बच्चे आराम से घूमने-फिरने के साथ बच्चों के साथ खेला करते थे। सौतेली मां के आने के बाद बच्चों का घर से निकलना बंद हो गया था। तीन दिन से वे रोज स्कूल जा रहे थे, लेकिन बुधवार को वे घर से बाहर ही नहीं निकले। पहले बच्चे निजी स्कूल में पढ़ा करते थे। ज्योति ने उनका नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में लिखवा दिया था। बुधवार को जब अरविंद घर आया और बच्चे मृत मिले तो डायल-100 को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर ज्योति को हिरासत में ले लिया।

पिता सुबह करीब 9 बजे काम पर चला गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे आया तो बच्चे कमरे में मृत पड़े थे। पड़ोसियों ने बताया कि ज्योति सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी। उसने बताया था कि वह सिद्ध बाबा मंदिर दर्शन करने जा रही है। हालांकि मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि उसने ज्योति को शहर की तरफ जाते देखा था। यह पता चलने के बाद पुलिस ने ज्योति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल ली। उसने बताया कि बेटी गिरिजा उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। इसे लेकर विवाद भी हुआ था, इसी कारण गुस्से में आकर उसने दोनों की हत्या कर दी। भिंड जिले के गैंथरी गांव का रहने वाला अरविंद करीब 8 साल से दतिया के सपा पहाड़ मोहल्ले में रह रहा था। पत्नी माधुरी से उसे दाे बच्चे गिरजा और अर्नव थे। अरविंद और माधुरी के बीच आए दिन विवाद होता था। एक साल पहले विवाद हुआ तो माधुरी थाने पहुंच गई। लिखित में समझौता होने के बाद दोनों अलग हो गए। बच्चे अरविंद के पास ही रहने लगे। हालांकि बच्चों को देखने माधुरी कभी-कभार आ जाया करती थी। इसके बाद 8 महीने पहले अरविंद छत्तीसगढ़ से दूसरी पत्नी ज्योति को ले आया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...