भोपाल, सुपर वाइजर अच्छे से ड्यूटी करने के की गार्ड को दे रहा था नसीहत तभी गार्ड ने सुपर वाइजर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 30, 2021

भोपाल, सुपर वाइजर अच्छे से ड्यूटी करने के की गार्ड को दे रहा था नसीहत तभी गार्ड ने सुपर वाइजर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

सुपर वाइजर अच्छे से ड्यूटी करने के की गार्ड को दे रहा था नसीहत तभी गार्ड ने सुपर वाइजर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

भोपाल, सुपर वाइजर अच्छे से ड्यूटी करने के की गार्ड को दे रहा था नसीहत तभी गार्ड ने सुपर वाइजर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
सीसीटीवी में घटना, लाल शर्ट में सुपरवाइजर को गोली मारता गार्ड

भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित यूनियन बैंक के पास निर्माण सदन में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने सुपर वाइजर को गोली मार दी। घायल सुपर वाइजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके सीने में गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो गोलियां मारी हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें गार्ड गोली मारते हुए दिख रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ड्यूटी को लेकर हुए विवाद में गार्ड ने गोली मारी है। सुपरवाइजर ने गार्ड को अच्छे से ड्यूटी करने के लिए नसीहत दे रहा था। तभी विवाद बढ़ा और उसने गोली चला दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

भोपाल, सुपर वाइजर अच्छे से ड्यूटी करने के की गार्ड को दे रहा था नसीहत तभी गार्ड ने सुपर वाइजर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय राजकुमार ठाकुर सर्वोदय सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के रूप में पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी निर्माण सदन में थी। उनके साथ महेन्द्र कुमार तिवारी सिक्योरिटी गार्ड पदस्थ था। महेंद्र कुमार तिवारी मिलेट्री से सेवानिवृत्त है। गुरुवार सुबह 9.20 बजे सुपरवाइजर निर्माण सदन पहुंचा। इसी बीच ड्यूटी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। तभी महेंद्र तिवारी ने राजकुमार ठाकुर को दो गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार ठाकुर को तुरंत जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना के कारण को लेकर जांच कर रही है।

भोपाल, सुपर वाइजर अच्छे से ड्यूटी करने के की गार्ड को दे रहा था नसीहत तभी गार्ड ने सुपर वाइजर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
सुपर वाइजर आरके ठाकुर

निर्माण सदन के एक अन्य गार्ड ने बताया कि घटना के वक्त मैं दफ्तर के अंदर था। करीब 09.39 बजे अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। मौके पर आकर देखा तो सुपरवाइजर खून से लतपथ जमीन पर पड़ा था। जबकि गार्ड तिवारी मौके से भागने की तैयारी में था। मैं घबरा गया, इसके थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि दोनों के बीच पुराना कोई विवाद नहीं था। गुरुवार को दोनों के बीच ड्यूटी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गार्ड ने सुपर वाइजर को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जेपी अस्पताल ले जाया गया। जहां, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विवाद की अन्य वजह को लेकर भी जांच की जा रही है।

भोपाल, सुपर वाइजर अच्छे से ड्यूटी करने के की गार्ड को दे रहा था नसीहत तभी गार्ड ने सुपर वाइजर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
गार्ड अरुण कुमार

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...