भोपाल में सुभाष नगर विश्रामघाट करने जा रहा है एक अनूठी पहल, करीब 395 अस्थियों का एक साथ विधि विधान से किया जाएगा विसर्जन, सजे-धजे ट्रक से ले जया जाएगा नर्मदा घाट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 3, 2021

भोपाल में सुभाष नगर विश्रामघाट करने जा रहा है एक अनूठी पहल, करीब 395 अस्थियों का एक साथ विधि विधान से किया जाएगा विसर्जन, सजे-धजे ट्रक से ले जया जाएगा नर्मदा घाट।

भोपाल में सुभाष नगर विश्रामघाट एक अनूठी पहल करने जा रहा है। संस्कार सेवा समिति द्वारा कोरोना के दौरान जाने-अनजाने और परिस्थितिवश छूट गई अस्थियों का विजर्सन किया जाएगा। समिति द्वारा 26 सितंबर का दिन तय किया है। इसमें करीब 395 अस्थियों को एक कलश में एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद इसे सजे-धजे ट्रक में इस कलश को रखकर होशंगाबाद नर्मदा नदी में विजर्सन के लिए ले जाया जाएगा। यहां पूरे विधि-विधान से सभी अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही 20 सितंबर से शुरू हो रहे श्राद्ध में विश्रामघाट समिति द्वारा दौरान पिंड दान, तर्पण व भागवत कथा के आयोजन भी किए जाएंगे। विश्राम घाट कमेटी प्रबंधक सोभराज सुखवानी ने बताया, गुरुवार को संस्कार सेवा समिति संबंध श्री विश्राम घाट कमेटी ट्रस्ट भोपाल की बैठक हुई। सुभाषनगर विश्राम घाट भागवत पंडाल में आयोजित की गई। इसमें गत 6 वर्षों से पिंड दान, तर्पण व भागवत कथा आयोजन को इस वर्ष भी करने का निर्माण लिया गया। पूर्व वर्ष कोरोना के समय दिवंगत स्वजनों की अस्थियों को विधी विधान से विश्राम बड़े स्तर पर करने का निर्माण लिया गया है। 26 सितंबर को मां नर्मदा जी की गोद में अस्थियों को समर्पित किया जाएगा।

भोपाल में सुभाष नगर विश्रामघाट करने जा रहा है एक अनूठी पहल, करीब 395 अस्थियों का एक साथ विधि विधान से किया जाएगा विसर्जन, सजे-धजे ट्रक से ले जया जाएगा नर्मदा घाट।

प्रबंधक सोभराज ने बताया कि पिंड दान और तर्पण का इंतजाम समिति द्वारा किया जाएगा। इसमें संबंध व्यक्ति को अपने तय दिन से एक दिन पहले सुभाष नगर विश्राम घाट में आकर नाम लिखवाना होगा। अगले दिन तय समय पर उन्हें वहां पर संस्कार से संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सामग्री से लेकर पारंपरिक परिधान भी समिति द्वारा निशुल्क दिए जाएंगे। प्रबंधक सोभराज ने बताया कि कोरोना काल के दौरान कोरोना या अन्य कारण से मरने वालों के अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियां विश्राम घाट में रखी हैं। लॉकडाउन होने और कई अज्ञात शव होने के कारण अस्थियां जाने-अनजाने और कुछ परिस्थितिबस शेष बच गई हैं। इन्हें क्लेम करने कोई नहीं आया है। ऐसे में समिति ने इन अस्थियों को विधि-विधान से एक साथ विसर्जन करने का निर्णय लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...