ट्रेन में अर्धनगन होकर घूमे विधायक जी, अन्य यात्रियों ने जताई आपत्ति तो भड़क गए विधायक, की गाली-गलौज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 3, 2021

ट्रेन में अर्धनगन होकर घूमे विधायक जी, अन्य यात्रियों ने जताई आपत्ति तो भड़क गए विधायक, की गाली-गलौज।

ट्रेन में अर्धनगन होकर घूमे विधायक जी, अन्य यात्रियों ने जताई आपत्ति तो भड़क गए विधायक, की गाली-गलौज।

ट्रेन में अर्धनगन होकर घूमे विधायक जी, अन्य यात्रियों ने जताई आपत्ति तो भड़क गए विधायक, की गाली-गलौज।

पटना। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल की एक शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है। वे गुरुवार रात पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इस दौरान वे ट्रेन में सिर्फ बनियान और अंडरवियर में टहलते दिखे। यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई तो उनसे गाली-गलौज करने लगे। विधायक ने चलती ट्रेन में खूब हंगामा किया। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची। समझाने के बाद विधायक अपने A-1 कोच के कूपे में चले गए। विधायक गोपाल मंडल और उनके साथी सीट नंबर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। वे टॉयलेट से लौटे तो सिर्फ बनियान और अंडरवियर में थे। इस पर 22-23 नंबर सीट पर बैठे यात्री ने आपत्ति जताई। यात्री अपने परिवार के साथ थे। उन्होंने कहा कि यहां महिलाएं भी बैठी हैं ऐसे में आपको मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इस पर विधायक ने गलती मानने की बजाय बहस शुरू कर दी। RPF के एक अधिकारी ने बताया कि यात्री ने लिखित शिकायत नहीं की है। गोपाल मंडल अपने कारनामों के लिए पहले भी चर्चा में रहे हैं। हाल ही में इन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर अवैध उगाही करने का आरोप लगा दिया था, फिर कुछ दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हीं डिप्टी सीएम को आई लव यू कहते नजर आए थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...