रायसेन/सिलवानी, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 4 घायल, 1 गंभीर अवस्था में रायसेन रैफर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 7, 2021

रायसेन/सिलवानी, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 4 घायल, 1 गंभीर अवस्था में रायसेन रैफर।

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 4 घायल, 1 गंभीर अवस्था में रायसेन रैफर।


रायसेन/सिलवानी, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 4 घायल, 1 गंभीर अवस्था में रायसेन रैफर।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। मंगलवार को राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट पर एक बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे चार लोग घायल हो गये। जिन्हें 100 डायल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपरांह 3 बजे सिलवानी से महज 8 किमी दूर जमुनिया घाट पर बाइक पेड़ से टकरा गई। जमुनियां से सिलवानी आ रही बाइक एक पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक पर चारों सवार घायल हो गये। 100 डायल को सूचना देने के बाद घायलो को घटना स्थल से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी लाया गया। घायल विजय सिंह पिता राजाराम आदिवासी, कमलेश पिता गयाप्रसाद, शिवराज सिंह पिता खिलान सिंह एवं अशोक पिता प्रेमनारायण का प्राथमिक उपचार सिलवानी में किया गया एवं अशोक पिता प्रेमनारायण को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...