रायसेन, जमीन विवाद को लेकर यादव समाज के लोगों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदला, गोली लगने से एक की मौत 5 घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 1, 2021

रायसेन, जमीन विवाद को लेकर यादव समाज के लोगों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदला, गोली लगने से एक की मौत 5 घायल।

जमीन विवाद को लेकर यादव समाज के लोगों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदला, गोली लगने से एक की मौत 5 घायल।

रायसेन, जमीन विवाद को लेकर यादव समाज के लोगों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदला, गोली लगने से एक की मौत 5 घायल।

रायसेन। जमीन विवाद को लेकर बुधवार सुबह पठारी गांव में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गाेली चला दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। आराेपी ने पहले घर की छत से गोली मारी। इसके बाद मृतक के घर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना के बाद समाजजनाें ने जिला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते उसने झूमा-झटकी शुरू कर दी। इस घटना के बाद एसपी, एडीएम, एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। पठारी में जमीन विवाद को लेकर यादव समाज के लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह विवाद सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां फायरिंग में राजमोहन यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। एक को भोपाल रैफर किया गया है।

रायसेन, जमीन विवाद को लेकर यादव समाज के लोगों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदला, गोली लगने से एक की मौत 5 घायल।

अस्तपाल के सामने हंगामा कर रहे परिजनों का कहना है कि पुलिस के शह पर यह सबकुछ हुआ है। इसलिए टीआई को तत्काल हटाया जाए। वे इस मांग को लेकर अड़ गए और जमकर धक्का-मुक्की की। एसपी के सामने यह लोग टीआई के कारण ही उनके परिवार के सदस्यों की मौत का आरोप लगाते रहे। मामले में एसपी मोनिका शुक्ला ने कहा कि - आरोपियों को आज ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...