कांग्रेस नेता ने बाइक को लगाई आग, टकराने के बाद हुआ था विवाद, विधायक गृहमंत्री से पुछा सवाल।
मंदसौर के खानपुरा में मामूली कहा-सुनी के बाद गुस्साए कांग्रेसी नेता ने बाइक में आग लगा दी। आगजनी के आरोप मंदसौर जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बघेरवाल पर लगाए गए हैं। दरअसल, खानपुरा में कांग्रेस नेता शैलेन्द्र बघेरवाल ने बीती रात करीब 10.30 बजे बाइक टकराने के बाद हुए विवाद में बाइक में आग लगा दी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने थाना शहर कोतवाली को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक में लगी आग बुझाई। लेकिन तब तक पूरी बाइक जल गई थी। घटनास्थल से पुलिस को न तो कोई फरियादी मिला और न ही कोई आरोपी।
शनिवार रात करीब 1 बजे 28 वर्षीय कृष्णा ग्वाला ने शहर कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके मामा की बाइक में कांग्रेस नेता शैलेन्द्र बघेरवाल ने बीच बाजार में आग लगा दी। कांग्रेस नेता शैलेन्द्र बघेरवाल मंदसौर जिला कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप से किनारा करते हुए बताया कि मौके पर वे वहां मौजूद नहीं थे। शैलेन्द्र ने बताया कि उनके बेटे और कुछ युवकों के बीच गाड़ी से टक्कर की बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवक गाड़ी छोडकर भाग गए, जिसे मौके पर भीड़ ने ही आग के हवाले कर दिया।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद