Post Top Ad
Sunday, September 5, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
शहडोल
कार के सामने बाइक खड़ी करने पर भाजपा नेत्री और नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे ने युवक को कार से मारी टक्कर, दोस्तों के संग मिलकर लात-घूंसों से पीटा, सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल।
कार के सामने बाइक खड़ी करने पर भाजपा नेत्री और नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे ने युवक को कार से मारी टक्कर, दोस्तों के संग मिलकर लात-घूंसों से पीटा, सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल।
शहडोल में भाजपा नेत्री और नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पहले कार से टक्कर मारकर बाइक सवार युवक को गिराया। लात-घूंसों से पीटा और बीयर की बोतल सिर पर मार दी। इस मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज करके आरोपियों को थाने से जमानत दे दी। वारदात शुक्रवार देर रात की है। नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे के पुत्र अभिनव कटारे अपने साथियों पवन सोनी, राजा यादव, रजत निगम और पिंटू सिंह के साथ नेशनल हाईवे स्थित चूल्हा ढाबा पर पहुंचा था। आरोपियों ने ढाबे के सामने कार (एमपी 18 सी 7957) खड़ी कर दी। इस दौरान शिवम त्रिपाठी पहुंचा और कार के आगे बाइक खड़ी कर दी। आरोपी युवकों को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि ढाबा से जाने के बाद युवक का पीछा किया। पहले कार से बाइक को टक्कर मारी और गिर जाने के बाद बघेल ढाबा के पीछे ले जाकर सिर पर बीयर की बोतल से वार कर दिया। लहूलुहान हालत में किसी तरह बचकर वहां से भागकर जिला अस्पताल पहुंचा। शनिवार को मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपियों की ओर से कुछ लोग अस्पताल भी पहुंचे और इलाज के लिए मदद के नाम पर शिकायत वापस लेने की बात कही। पीड़ित युवक पर दिनभर दबाव बनाया गया, जिससे मामला दबाया जा सके। पीड़ित युवक शिवम का आरोप है कि इस मामले में शहडोल जिले की सोहागपुर पुलिस ने सामान्य धाराओं पर प्रकरण दर्ज किया है। सोहागपुर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा गया है। वहीं कार को जब्त कर लिया गया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# शहडोल
Share This
About Ghatak reporter
शहडोल
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
शहडोल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद