Post Top Ad
Thursday, September 2, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजनीति
विडियो
मुख्यमंत्री शिवराज को बताया 'कंस मामा' तो भड़की भाजपा, कहा - ये हिंदू धर्म का अपमान, कृष्ण 'अवतार' में कमलनाथ को दिखाया, कांग्रेस ने पलटवार कर कहा - प्रदेश की स्थिति अभी ऐसी ही बनी है, जैसा पोस्टर में चित्रित किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज को बताया 'कंस मामा' तो भड़की भाजपा, कहा - ये हिंदू धर्म का अपमान, कृष्ण 'अवतार' में कमलनाथ को दिखाया, कांग्रेस ने पलटवार कर कहा - प्रदेश की स्थिति अभी ऐसी ही बनी है, जैसा पोस्टर में चित्रित किया गया।
भोपाल स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए एक पोस्टर को लेकर 'महाभारत' शुरू हो गई है। इस पोस्टर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कृष्ण के अवतार में दिखाया गया, जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'कंस मामा' के रूप में। इसको लेकर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस हिंदू धर्म का अपमान कर रही है। इस पर कांग्रेस ने पलटवार कर कहा कि प्रदेश की स्थिति अभी ऐसी ही बनी है, जैसा पोस्टर में चित्रित किया गया है। फिर इनके (बीजेपी) नेता तो जूता पहनकर सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं।
हालांकि विवाद बढ़ते देख कांग्रेस ने इस पोस्टर को बुधवार को हटा दिया है। बताया जाता है कि इस तरह के पोस्टर लगाने से कमलनाथ नाराज हुए हैं। पोस्टर लगाने वाले दो कांग्रेस नेता शहरयार खान और स्वदेश शर्मा पर एक्शन भी हो सकता है। कांग्रेस नेता शहरयार खान ने सफाई देते हुए कहा कि जब धरती पर पाप बढ़ता है तो भगवान किसी को भेजते हैं, कमलनाथ तो विकास पुरुष हैं। उनका छिंदवाड़ा मॉडल प्रदेश में विकास की आदर्श मिसाल है, जबकि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां कुछ खास नहीं किया।
जन्माष्टमी पर पोस्टर वायरल होने के बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धर्म का मखौल उड़ाने का पूरी कांग्रेस ने मन बना लिया है। पहले सोनिया गांधी को दुर्गा के रूप में प्रस्तुत किया और अब कमलनाथ को कृष्ण बना दिया। इससे मूल राष्ट्रवाद और हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। महान भारत को यह बदनाम भारत बोलते हैं। कांग्रेस की यह सोच जनता के सामने आ रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद