24 साल की नवविवाहिता युवती को 50 साल का आदमी बता रहा खुदकी की पत्नी, कहा - 3 साल की उम्र में की थी शादी, पति 30 लाख दे नहीं तो जान से मार दूंगा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 2, 2021

24 साल की नवविवाहिता युवती को 50 साल का आदमी बता रहा खुदकी की पत्नी, कहा - 3 साल की उम्र में की थी शादी, पति 30 लाख दे नहीं तो जान से मार दूंगा।

24 साल की नवविवाहिता युवती को 50 साल का आदमी बता रहा खुदकी की पत्नी, कहा - 3 साल की उम्र में की थी शादी, पति 30 लाख दे नहीं तो जान से मार दूंगा।

24 साल की नवविवाहिता युवती को 50 साल का आदमी बता रहा खुदकी की पत्नी, कहा - 3 साल की उम्र में की थी शादी, पति 30 लाख दे नहीं तो जान से मार दूंगा।

शाजापुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक 24 साल की युवती को 50 साल का व्यक्ति अपनी पत्नी बता रहा है। उसका कहना है कि उसकी युवती से 21 साल पहले शादी हुई थी। अब उसका पति 30 लाख रुपए उसे दे, नहीं तो जान से मार देगा। अधेड़ अपने दोस्तों के साथ दंपती के घर आता है और सामान को नुकसान पहुंचाकर चला जाता है। युवती ने बेरछा पुलिस थाने पर कई बार शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने केवल आरोपी व्यक्ति पर एक बार मामला दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की। एडिशनल एसपी ने पूरे मामले में कार्रवाई की बात कही है। आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शाजापुर जिले के सेतखेड़ी निवासी संगीता (24) अपने पति भेरुसिंह गुर्जर के साथ मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची। उसने एडिशनल एसपी से बताया कि आगर जिले के पचेटी का निवासी मेहरबान सिंह (50) मुझे अपनी पत्नी बता रहा है। मैंने 25 जून 2021 को सेतखेड़ी निवासी भेरुसिंह के साथ उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में शादी की। जबसे मैंने शादी की तभी से मेहरबान सिंह मुझे पत्नी बता रहा है। वह कह रहा है कि 21 साल पहले शादी की थी, अगर ऐसा है तो क्या मेरी 3 साल की उम्र में शादी हुई है। वह मुझे और पति को परेशान कर रहा है। बार-बार घर आकर मुझे और पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। अपने साथियों के साथ आकर घर में रखे कंडे और घास जला दिए। फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। मेरे पति से 30 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

युवती ने बेरछा पुलिस पर आरोप लगाया कि हम बार-बार पुलिस को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। हमारे घर में, खेत में नुकसान और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुझे पत्नी बताकर 30 लाख रुपए की मांग की जा रही और नहीं देने पर नुकसान की धमकी। एडिशनल एसपी शाजापुर आरएस प्रजापति का कहना है कि महिला ने बताया है कि दो माह पहले उसकी शादी हुई है। पूर्व में जिसके साथ संबंध हुए थे वह टूट गए थे। इसको लेकर वह परेशान कर रहा था। पहले हुई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई थी। अब मेहरबान सिंह पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने आगर जिले गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...