जब ईश्वर ने विज्ञान के सिंद्धान्तों को तोड़ा तो सभी रहे गए अचंभित, जब बांध का पानी आसमान में जाने लगा; देंखें वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 7, 2021

जब ईश्वर ने विज्ञान के सिंद्धान्तों को तोड़ा तो सभी रहे गए अचंभित, जब बांध का पानी आसमान में जाने लगा; देंखें वीडियो।

जब ईश्वर ने विज्ञान के सिंद्धान्तों को तोड़ा तो सभी रहे गए अचंभित, जब बांध का पानी आसमान में जाने लगा।


जब ईश्वर ने विज्ञान के सिंद्धान्तों को तोड़ा तो सभी रहे गए अचंभित, जब बांध का पानी आसमान में जाने लगा; देंखें वीडियो।

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोमवार को कुदरत का अजीब नजारा दिखाई दिया। जिसने भी यह दृश्य देखा उसे एकबारगी तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। यहां एक बांध का पानी एकाएक ऊपर उठता गया और आसमान की ओर जाने लगा। पानी को यूं आसमान की ओर जाते देखना विचित्र बात थी, बांध के पानी को यूं ऊपर जाते देखकर हर कोई हैरान हो उठा। हमने आज तक पानी को ऊपर से नीचे की ओर गिरते देखा है, साइंस भी यही कहता है। न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार पृथ्वी की समस्त चीजों पर यही बात लागू होती है पर सीधी जिले में जो हुआ उसने सभी नियमों—सिद्धांतो पर मानो प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। पानी जैसा द्रव्य पदार्थ जमीन से आसमान की ओर बह रहा है, यह अविश्वसनीय बात थी।


यह अजीबोगरीब घटना सीधी जिला मुख्यालय के पास भुइमाड़ में हुई, यहां दोपहर तक सबकुछ सामान्य था। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने लगा, तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते ही तूफान आ गया। कई मिनटों तक सभी लोग सहमे से खडे रहे। तेज तूफान के जाने के बाद लोगों का ध्यान जैसे ही देवरी बांध की ओर गया लोगों की आंखें फटी सी रह गईं। बांध का पानी आसमान की ओर जा रहा था। तूफान के बाद शाम 4.15 बजे यह घटना घटी। बांध का पानी ऊपर आसमान की ओर जाने की बात सुनकर यहां लोगों का मेला सा लग गया।

जब ईश्वर ने विज्ञान के सिंद्धान्तों को तोड़ा तो सभी रहे गए अचंभित, जब बांध का पानी आसमान में जाने लगा; देंखें वीडियो।

इस अजीबोगरीब घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बवंडर के कारण यह घटना हुई है। तेज हवा के झोंके को ट्विस्टर, बवंडर या चक्रवात के रूप में जाना जाता है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक बताते हैं कि पानी की सतह पर बवंडर में लो प्रेशर एरिया बनने के कारण ऐसी घटनाएं घटती हैं। एक बार माताटीला बांध पर भी ऐसा ही वाकया हो चुका है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...