बैतूल में पति से अवैध संबंध के शक में महिला ने दूसरी महिला को बच्ची सहित कुएं में दिया धक्का, बेटा जान बचाने भागा तो उसे भी फेंका कुएं में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 8, 2021

बैतूल में पति से अवैध संबंध के शक में महिला ने दूसरी महिला को बच्ची सहित कुएं में दिया धक्का, बेटा जान बचाने भागा तो उसे भी फेंका कुएं में।

बैतूल में पति से अवैध संबंध के शक में महिला ने दूसरी महिला को बच्ची सहित कुएं में दिया धक्का, बेटा जान बचाने भागा तो उसे भी फेंका कुएं में।

  • कुएं में गिरि महिला पेड़ के सहारे लटकी तो आरोपी महिला ने की पत्थर मारकर कुएं में गिराने की कोशिश।

बैतूल में पति से अवैध संबंध के शक में महिला ने दूसरी महिला को बच्ची सहित कुएं में दिया धक्का, बेटा जान बचाने भागा तो उसे भी फेंका कुएं में।
दोनों मासूम बच्चो के शव

बैतूल। चरित्र शंका में एक महिला ने दूसरी महिला के दो मासूम बच्चों की जान ले ली। महिला ने पहले मां और 2 साल की बेटी को कुएं धक्का दिया। उसके बाद उसके 4 साल के बेटे को भी फेंक दिया। कुएं से मां की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़कर आए और महिला को बचा लिया। दोनों बच्चे डूब गए। पानी ज्यादा होने की वजह से बच्चों को तत्काल नहीं निकाला जा सका। घटना के 17 घंटे बाद बुधवार सुबह 11 बजे जब पानी खाली कराया गया तब बच्चों के शव मिले। विवाद की जड़ अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना जिले के चिचोली थाना के कान्हे गांव में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे की है। पुलिस को सूचना रात साढ़े नौ बजे मिली। पुलिस के मुताबिक, संगीता (25) अपने बेटे अंशु (4), बेटी अनन्या (2) को लेकर बाजार से लौट रही थी। रास्ते में उसे गांव की ही पिंकी (25) मिली। दोनों में झगड़ा हो गया।

बैतूल में पति से अवैध संबंध के शक में महिला ने दूसरी महिला को बच्ची सहित कुएं में दिया धक्का, बेटा जान बचाने भागा तो उसे भी फेंका कुएं में।
पीड़ित महिला संगीता

संगीता ने बताया पिंकी के पति गोलू से मेरी बातचीत होती रहती थी। पिंकी को लगता था कि मेरा और उसके पति का कुछ रिश्ता है। इसी को लेकर वह मुझसे नाराज रहती थी। वह हमेशा इस बात को लेकर मुझसे विवाद करती थी, हालांकि मैं उसके पति से इस बारे में कभी भी बात नहीं करती थी। गोलू अच्छा इंसान है। हमारे बीच बातचीत थी, लेकिन किसी प्रकार से कोई संबंध नहीं थे। पिंकी मुझे बेवजह बदनाम करने की कोशिश करती थी। पीड़ित के मुताबिक वह बाजार से आ रही थी। तभी रास्ते मे एक कुएं के पास मक्का बाड़ी से निकली पिंकी ने उसे रोका और झगड़ा करना शुरू कर दिया। गुस्से में उसने मुझे कुएं में धक्का दे दिया। मैं अपनी दो साल की बेटी को लेकर कुएं में गिर गई। मेरा 4 साल का बेटा भागा तो उसे भी उठाकर कुएं में फेंक दिया। मैं कुएं में एक पेड़ के सहारे लटक गई। वह मुझे पत्थर मारकर कुएं में गिराने की कोशिश कर रही थी। मेरा हाथ छूटा तो एक ईंट पकड़कर लटकी रही। फिर आवाज दी तो चाचा व अन्य लोगों ने मुझे बचाया।

बैतूल में पति से अवैध संबंध के शक में महिला ने दूसरी महिला को बच्ची सहित कुएं में दिया धक्का, बेटा जान बचाने भागा तो उसे भी फेंका कुएं में।
बेटी अनन्या और अंशु

संगीता ने बताया कि मुझे कुएं से निकालने के बाद मेरे दोनों बच्चों की तलाश की जाने लगी। दोनों गहरे पानी में डूब गए थे। रातभर गांव के लोगों ने कोशिश की लेकिन बच्चों को नहीं निकाला जा सका। आज सुबह जब कुएं का पानी निकाला गया तब जाकर दोनों के शव दिखे। उधर, चिचोली थाना TI अजय सोनी ने बताया कि आज दोनों बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित महिला को घर भेज दिया गया है। आरोपी पिंकी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...