Post Top Ad
Thursday, September 2, 2021
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पति पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन गौ मांस खिलाने का लगाया आरोप, युवक और युवती ने घर से भागकर कोलकाता में की थी लव मैरिज; पढ़े पूरी खबर।
पति पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन गौ मांस खिलाने का लगाया आरोप, युवक और युवती ने घर से भागकर कोलकाता में की थी लव मैरिज; पढ़े पूरी खबर।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक पर एक दूसरे धर्म की लड़की से शादी के बाद धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। लव जिहाद के इस मामले में युवक पर युवती के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने और उसे गोमांस खिलाने का भी आरोप है। दोनों ने कुछ समय पहले घर से भागकर कोलकाता में जाकर शादी की थी और बाद में वापस भिलाई आ गए थे। अब लगातार मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत छावनी थाना में दर्ज कराई है। यह पूरा घटनाक्रम भिलाई के छावनी थाने के कैंप क्षेत्र का है। जहां आरोपी मोहम्मद अकबर (25) का प्रेम प्रसंग 20 साल की युवती से हुआ था। इसके बाद दोनों दिसंबर 2020 में घर से भाग गए और रायपुर, जबलपुर, भोपाल, दिल्ली होते हुए कोलकाता गए थे। अकबर ने युवती को कोलकाता में अपनी बहन के घर पर रखा था। इस दौरान उसके साथ अकबर ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। उसी दौरान युवती के घर वालों की शिकायत पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। कोलकाता भागने के 2 महीने बाद दोनों वापस भिलाई लौट गए और थाने में आकर दोनों ने जानकारी दी कि दोनों ने शादी कर ली है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि अकबर ने उससे वादा किया था कि वो उसे अपना धर्म मानने के लिए कभी मजबूर नहीं करेगा। बावजूद इसके आरोपी और उसके परिजन मिलकर उसे दूसरा धर्म मानने के लिए प्रेशर करते रहे। बात नहीं मानने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। लगातार पिछले 6 महीनों तक प्रताड़ना झेलने के बाद रविवार को पीड़िता भाग कर अपने माता-पिता के पास आ गई। इसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों के साथ जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छावनी थाना प्रभारी ने बताया कि यह पूरा मामला लव मैरिज करने के बाद हुई अनबन से जुड़ा हुआ है। प्रकरण में आरोपी मोहम्मद अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, अभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के बाद और क्या कुछ इस मामले में निकलकर आता है। उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार, दहेज अधिनियम, प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद