Post Top Ad
Thursday, September 2, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
नौकरी जाने से युवक ने डिप्रेशन में आकार की आत्महत्या, चाकू से काटा खुद का गला, इलाज के दौरान मौत, 2 इंच कट चुका था गला।
नौकरी जाने से युवक ने डिप्रेशन में आकार की आत्महत्या, चाकू से काटा खुद का गला, इलाज के दौरान मौत, 2 इंच कट चुका था गला।
भोपाल में बेरोजगारी से फिर एक परिवार तबाह हो गया। जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले एक 35 साल के युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब डेढ़ महीने से बेरोजगार होने से वह डिप्रेशन में रहता था। घटना से कुछ मिनट पहले उसे पत्नी और बहनों ने समझाया था, ताकि वह डिप्रेशन से बाहर आ सके, लेकिन इससे पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया।
जुबैर पुत्र इस्तियाक खान चरक हॉस्पिटल के पास जहांगीराबाद इलाके में रहता था। जहांगीराबाद थाना टीआई वीरेंद्र चौहान ने बताया कि वह एक आईस्क्रीम फैक्टरी में काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले काम बंद हो गया। इससे वह बेरोजगार हो गया। डिप्रेशन में होने से वह शराब पीने लगा। घटना वाले समय भी उसने शराब पी रखी थी। बुधवार रात करीब 11 बजे पत्नी शबा व बहनों ने उसे समझाया। उस समय तो वह सबकुछ सुनता रहा, लेकिन कुछ देर बाद किचन में गया और सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया।
पुलिस ने बताया कि पत्नी समेत परिजन जुबैर को काम पर जाने की बात कहते थे, इसे वह ताना समझता था। इसलिए शराब पीने का भी आदि हो गया था। घटना वाली रात भी वह शराब के नशे में घर आया था। इस पर परिजन ने समझाया, बहनें और बहनोई भी आए थे। वह माता-पिता का एकलौता बेटा था। जुबैर के गला काटने की घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार होने लगी। जुबैर का गला करीब 2 इंच कट चुका था। उसे आनन-फानन में अस्तपाल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद