Post Top Ad
Sunday, September 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
बदहाल सड़कों को लोकर महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, ऐ भाई जरा देख के चलो... गाने पर महिलाओं ने पानी से भरे गड्ढों में किया 'रैंप वॉक'।
बदहाल सड़कों को लोकर महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, ऐ भाई जरा देख के चलो... गाने पर महिलाओं ने पानी से भरे गड्ढों में किया 'रैंप वॉक'।
भोपाल में शनिवार को बदहाल सड़कों को लोकर लोगों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। शहर के होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बारिश के बीच सड़क पर विरोध करने उतर गए। महिलाओं ने सज-धज कर बदहाल सड़क पर रैंप वॉक किया। यहां 'ऐ भाई जरा देख के चलो'... गाने पर एक घंटे तक गड्ढों में रैम्प वॉक का सिलसिला चलता रहा। जर्जर सड़कों को लेकर बच्चों और बुजुर्गों में भी गुस्सा देखने को मिला।
राजधानी भोपाल सफाई के मामले में देश में 7वें नंबर पर है। कुछ साल बाद मेट्रो ट्रेन दौड़ने भी लगेगी, लेकिन शहर की सड़कें गांवों की सड़कों से भी बदतर हैं। आम रास्तों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक की सड़कों पर सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं। CM शिवराज सिंह चौहान हाल ही में बदहाल सड़कों को लेकर जिम्मेदार अफसरों को फटकार लगा चुके हैं। 61 साल पुराने CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) भी जर्जर सड़कों की भेंट चढ़ चुका है। बावजूद भोपाल की खूबसूरती पर खराब सड़कें न सिर्फ दाग लगा रही हैं, बल्कि लाखों लोग परेशान भी हो रहे हैं।
दानिश नगर में रहने वाली अंशु गुप्ता ने कहा कि कॉलोनी में 450 से ज्यादा घर हैं, सैकड़ों प्लाट भी हैं। बावजूद यहां की सड़कें जर्जर हैं। बारिश के दौरान तो पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग गड्ढों में गिर जाते हैं। नगर निगम टैक्स वसूल रहा है, तो फिर सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रही हैं। जनप्रतिनिधि भी सिर्फ वोट बैंक की तरह लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कॉलोनाइजर भी कोई सुविधाएं नहीं दे रहे, इसलिए अब गड्ढों में रैम्प वॉक करना पड़ा, ताकि जिम्मेदार जाग सकें।
दानिश नगर में ही रहने वाली उमा शर्मा ने बताया कि 30 साल से रहे हैं, लेकिन सड़क नहीं बनी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और गुजरने में परेशानी होती है। कल्पना नगरकर ने बताया कि बारिश के दिनों में चलना मुश्किल हो जाता है। कॉलोनी की सड़कें सही ढंग से नहीं बनी है। न चल पाते हैं और न गाड़ी चला पाते हैं, बहुत परेशानी हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं और सीवेज सिस्टम भी नहीं है। लता श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश में घर से बाहर नहीं निकल सकते।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद