Post Top Ad
Sunday, September 5, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पंजाब
शादी टूटने पर युवक ने मंदिर के पुजारी से की मारपीट, युवक ने कहा - लड़की वालों को मेरे खिलाफ भड़काया; पुजारी ने कहा - मैंने तो की थी लड़के की तारीफ; देखे विडियो।
शादी टूटने पर युवक ने मंदिर के पुजारी से की मारपीट, युवक ने कहा - लड़की वालों को मेरे खिलाफ भड़काया; पुजारी ने कहा - मैंने तो की थी लड़के की तारीफ; देखे विडियो।
जालंधर में रिश्ता टूटने से एक लड़का इतना भड़क उठा कि उसने मोहल्ले के मंदिर में ईंट-पत्थर बरसा दिए। यहां तक की पुजारी से भी मारपीट कर डाली। लड़के ने कहा कि उसका रिश्ता पक्का होने वाला था। इस पंडित ने ही लड़की वालों के कान भरे। उधर, पंडित ने कहा कि मैंने तो लड़के की तारीफ की थी। मुझे नहीं पता कि लड़की वालों ने रिश्ता क्यों तोड़ दिया। पंडित ने पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचकर फरियाद लगाई, मामले की जांच अब एसीपी को सौंप दी गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचा। पहले उसने गेट से ही ईंट फेंकी। इसके बाद वह गुस्से में अंदर आया। उस वक्त पुजारी बाहर ही खड़े थे। आते ही उसने पुजारी से मारपीट शुरु कर दी। घरवालों ने उसे छुड़ाया लेकिन पंडित के साथ धक्कामुक्की जारी रही। पुजारी ने आरोप लगाया कि इसके बारे में इलाके की पुलिस को भी बताया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस वजह से उन्हें पुलिस अफसरों के पास पहुंच करनी पड़ी।
लड़के का कहना है कि उसके रिश्ते की बात चल रही थी। सब कुछ तय हो गया था। तभी लड़की के परिजन उनके मोहल्ले में पूछताछ के लिए आए। उनकी मुलाकात वहां मंदिर में रहने वाले पुजारी से भी हो गई। इसके बाद न जाने क्यों उन्होंने रिश्ते से इनकार कर दिया। लड़के का कहना है कि पुजारी ने उसके बारे में जरूर कुछ गलत कहा है। जिसकी वजह से लड़की के परिजन रिश्ता तोड़ गए, वह यहां पुजारी से ही मिले थे।
पुजारी ने कहा कि लड़की वाले उनके पास जरूर आए थे। लड़के के बारे में पूछा तो मैंने तो तारीफ की थी। मैंने कहा था कि लड़के का स्वभाव अच्छा है। उनकी इलाके में अच्छी इज्जत है। मेरी सिफारिश के बाद भी मुझे नहीं पता कि रिश्ता क्यों टूट गया ? यह तो लड़की वाले ही बता सकते हैं। मैंने अपनी तरफ से लड़के या उसके परिवार के बारे में कुछ गलत नहीं कहा।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुजारी की शिकायत की जांच के लिए एसीपी को कहा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करेगी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# पंजाब
Share This
About Ghatak reporter
पंजाब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद