पति के गोलगप्पे खाने से नाराज पत्नी ने खाया जहर, पत्नी ने कहा था - अगर तुमने पानीपुरी खाई तो मैं जहर खा लूंगी, पत्नी की मौत के बाद पति गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 2, 2021

पति के गोलगप्पे खाने से नाराज पत्नी ने खाया जहर, पत्नी ने कहा था - अगर तुमने पानीपुरी खाई तो मैं जहर खा लूंगी, पत्नी की मौत के बाद पति गिरफ्तार।

पति के गोलगप्पे खाने से नाराज पत्नी ने खाया जहर, पत्नी ने कहा था - अगर तुमने पानीपुरी खाई तो मैं जहर खा लूंगी, पत्नी की मौत के बाद पति गिरफ्तार।

पति ने गोलगप्पे खाने से नाराज पत्नी ने खाया जहर, पत्नी ने कहा था - अगर तुमने पानीपुरी खाई तो मैं जहर खा लूंगी, पत्नी की मौत के बाद पति गिरफ्तार।
प्रतिकात्मक फोटो

महाराष्ट्र के पुणे में एक अजीब वाकया सामने आया है। यहां पति के गोलगप्पे खाने से नाराज एक पत्नी ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रतीक्षा सरवडे पुणे के अंबेगांव पठार में रहती थी। 2019 में उसकी शादी गहीहीनाथ से हुई थी। उसका एक 18 महीने का बच्चा भी था। प्रतीक्षा और उसके गहीहीनाथ के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। ऐसे ही एक झगड़े के दौरान प्रतीक्षा ने पति से कहा था कि अगर वह कभी गोलगप्पे खाएगा तो प्रतीक्षा जहर खा लेगी, हुआ भी कुछ ऐसा। शुक्रवार को गहीहीनाथ ने बाजार से घर लौटते समय पत्नी के लिए पानीपुरी पैक करा ली। वह जैसे ही घर पहुंचा तो गहीहीनाथ के हाथ में पानीपुरी देख प्रतीक्षा नाराज हो गई। दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा। अगले ही दिन शनिवार को प्रतीक्षा ने जहर खा लिया। गहीहीनाथ पड़ोसी के साथ उसे लेकर अस्पताल पहुंच। एक दिन तक चले इलाज के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार को महिला के पिता ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करा दिया और कुछ ही देर में गहीहीनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...