Post Top Ad
Thursday, September 2, 2021

Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, खूनी खेल का विडियो आया सामने, आरोपी छत से दागते रहे गोली, घरों की दीवारों पर गोलियों और खून के निशान बयां कर रहे संघर्ष की दास्तां; देखे विडियो।
रायसेन, खूनी खेल का विडियो आया सामने, आरोपी छत से दागते रहे गोली, घरों की दीवारों पर गोलियों और खून के निशान बयां कर रहे संघर्ष की दास्तां; देखे विडियो।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन में गोलीबारी का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपियों ने पहले जमकर डंडे और पत्थर चलाए, फिर गोलीबारी की। कभी छत से तो कभी नीचे आकर फायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घरों की दीवारों पर गोलियों के निशान खूनी संघर्ष की दास्तां कह रहे हैं। गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। इधर, गुरुवार को पुलिस के साए में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार सुबह पठारी इलाके में गोलीकांड के बाद परिजनों ने 5 घंटे तक चक्काजाम भी किया था। कलेक्टर और एसपी के आश्वासन के बाद मामला शांत भी हो गया था। परिजनों की मांग पर टीआई को लाइन अटैच, पटवारी को सस्पेंड और नायब तहसीलदार को बदल दिया गया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद राजामोहन का शव गांव ले जाया गया। जैसे, शव गांव पहुंचा, तो वहां मातम पसर गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
घटना में 38 साल के राजमोहन पुत्र मोहक सिंह की मौत हो गई है। वहीं, रघुराज सिंह यादव, राज मुकेश, अर्जुन यादव, मलखान सिंह, संतोष यादव को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले में रघुवीर यादव, सतेंद्र सौदान, रणवीर सिंह, फैजन, उधम सिंह, अरुण, धर्मेंद्र, शुभम और सोनू नामजद हैं। गांव में पीड़ित पक्ष के घरों की दीवारों पर बंदूक की गोली और खून के निशान मौजूद हैं। आरोपियों द्वारा बरसाए पत्थर खूनी संघर्ष का मंजर बयां कर रहे हैं। छत पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं। खून के निशान भी हैं। परिजनों ने बताया, आरोपियों द्वारा घर की छत पर से गोलीबारी कर पत्थरों की बौछार की गई थी। गुरुवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। चारों तरफ पुलिस नजर आई। राजमोहन के 5 बच्चे हैं, इनमें 4 लड़कियां और एक लड़का है। घर में भी मातम पसरा हुआ है।
एएसपी अमृत मीणा ने बताया, अभी तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों के यहां से 12 बोर कट्टा, तलवार, चाकू और 11 वाहन जब्त किए गए हैं। पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के घरों के बाहर और गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में 60 पुलिसकर्मी और 6 थाना प्रभारी तैनात हैं। बताया गया कि आरोपियों द्वारा वन भूमि और आसपास की जगह पर खुदाई कर दी गई है। रोड किनारे ईंट भट्टे समेत कई कारोबार किए जाते हैं। पीड़ित पक्ष के खेत जाने वाले रास्तों पर भी कब्जा कर लिया है। इसी बात की शिकायत प्रशासन से की जा रही थी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद