रायसेन/उदयपुरा, 100 करोड़ टीकों का जश्न मनाते हुए भाजपा मंडल ने स्वास्थ्य कर्मियों का किया सम्मान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 24, 2021

रायसेन/उदयपुरा, 100 करोड़ टीकों का जश्न मनाते हुए भाजपा मंडल ने स्वास्थ्य कर्मियों का किया सम्मान।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

100 करोड़ टीकों का जश्न मनाते हुए भाजपा मंडल ने स्वास्थ्य कर्मियों का किया सम्मान।

  • भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन का 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार।

रायसेन/उदयपुरा, 100 करोड़ टीकों का जश्न मनाते हुए भाजपा मंडल ने स्वास्थ्य कर्मियों का किया सम्मान।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
उदयपुरा। कोरोन वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ पार कर गया। यह देश के वैज्ञानिकों की लगन, देशवासियों के समर्थन और इन सबसे बढ़कर प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा कुशल नेतृत्व का परिणाम है। यह बात भाजपा मंडल एवं जनपद के अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा मुख्यालय टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर कहीं। चौहान ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने पर प्रधानमंत्री मोदी, देश में सबसे अधिक टीकाकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा टीकाकरण के मामले में नं - 1 प्रदेश बनने पर मध्यप्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है। भाजपा मंडल उदयपुरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा मुख्यालय टीकाकरण केंद्रों पर जाकर केंद्र स्वास्थ्य अधिकारी, केंद्र टीकाकरण अधिकारी, डॉक्टर, नर्सों, आशा कार्यकर्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं कोरोना वारियरस का वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर वीरेंद्र सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष ध्रुव सिंह राजपूत, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष प्रहलाद सिंह लोधी, पूर्व मंडल महामंत्री शिवप्रसाद मेहरा, मंडल महामंत्री योगेंद्र सिह पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष सुनील बसेड़िया, मंडल उपाध्यक्ष नीरज अरेले, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी,  धर्मेंद्र रघुवंशी एवं उपस्थित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...