आंख-मिचौनी खेल के बहाने भाभी ने कर दी 14 साल की ननद की हत्या, भाभी को ननद पर चुगली करने का था शक, पेट में चाकू से वार कर कुएं में धकेला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 5, 2021

आंख-मिचौनी खेल के बहाने भाभी ने कर दी 14 साल की ननद की हत्या, भाभी को ननद पर चुगली करने का था शक, पेट में चाकू से वार कर कुएं में धकेला।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

आंख-मिचौनी खेल के बहाने भाभी ने कर दी 14 साल की ननद की हत्या, भाभी को ननद पर चुगली करने का था शक, पेट में चाकू से वार कर कुएं में धकेला।

आंख-मिचौनी खेल के बहाने भाभी ने कर दी 14 साल की ननद की हत्या, भाभी को ननद पर चुगली करने का था शक, पेट में चाकू से वार कर कुएं में धकेला।

मंदसौर। व्यास कॉलोनी की रहने वाली 14 साल की हर्षिता श्रोत्रिय की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि हर्षिता की हत्या उसकी भाभी ने की है। भाभी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भाभी पति को हर छोटी-छोटी बात बताने पर ननद से नाराज रहती थी। कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद हो जाता था। भाभी के बताने पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सनी साड़ी बरामद को कर लिया है।

आंख-मिचौनी खेल के बहाने भाभी ने कर दी 14 साल की ननद की हत्या, भाभी को ननद पर चुगली करने का था शक, पेट में चाकू से वार कर कुएं में धकेला।

2 अक्टूबर को हर्षिता का शव घर के पास ही बनी कुइयां (छोटा कुआं) में मिला था। पिता सुरेश श्रोत्रिय ने बेटी की हत्या का आरोप अपनी बहू रश्मि और उसके पिता पर लगाया था। पुलिस ने बहू और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि बहू ने ही हर्षिता की हत्या की है। हालांकि पिता घटना से अनजान थे। पुलिस के मुताबिक सुरेश श्रोत्रिय के बेटे ऐश्वर्य ने रश्मि से लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। रश्मि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है। रश्मि की हर छोटी बड़ी हरकतों पर हर्षिता नजर रखती थी। वह भाई को भाभी की दिनभर की बातें बता दिया करती थी। इसी वजह से कई बार पति-पत्नी में झगड़ा हो जाता था।

आंख-मिचौनी खेल के बहाने भाभी ने कर दी 14 साल की ननद की हत्या, भाभी को ननद पर चुगली करने का था शक, पेट में चाकू से वार कर कुएं में धकेला।

ननद की यह हरकत भाभी को पसंद नहीं थी। वह उससे नफरत करने लगी थी। घटना वाले दिन ननद-भाभी घर के आंगन में आंख-मिचौनी खेल रही थीं। भाभी ने खेल-खेल में ननद की आंखों पर पट्टी बांधकर पहले चाकू घाेंपा। जब वह घायल हो गई तो उसे आंगन में मौजूद कुइयां में धकेल दिया। कुएं में धकेलने के बाद ऊपर से फर्सी ढंक दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...