रायसेन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं हरियाणा मुख्यमंत्री को तत्काल किया जाए बर्खास्त - इरफान जाफरी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 5, 2021

रायसेन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं हरियाणा मुख्यमंत्री को तत्काल किया जाए बर्खास्त - इरफान जाफरी।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं हरियाणा मुख्यमंत्री को तत्काल किया जाए बर्खास्त - इरफान जाफरी।

रायसेन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं हरियाणा मुख्यमंत्री को तत्काल किया जाए बर्खास्त - इरफान जाफरी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। उप्र के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र-भाई ने शांतिपूर्वक विरोध प्रर्दशन कर रहे किसानों को गाडिय़ों से रोंंद कर आठ किसानों की हत्या कर दी और कई किसानों को घायल कर दिया, यह घटना दुखद निंदनीय। इस घटना का विरोध देश के प्रत्येक किसान को करना चाहिए। इसी संदर्भ में संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसान जागृति संगठन द्वारा महामाया चौक रायसेन में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में रायसेन कलेक्टर अरविन्द दुबे के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एस.डी.एम एल.के खरे को ज्ञापन सौंपा गया।


सौंपे गए ज्ञापन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तुरंत बर्खास्त करने और मंत्री के बेटे आशीष मिश्र (मोनू) और उसके साथियों पर तुरंत 302 का मुकदमा दर्ज हो और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस वारदात की जांच सुप्रीमकोर्ट की निगरानी में एसआईटी से कराई जाए। शहीद किसानों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए और नौकरी के साथ घायलों को 25 लाख का मुआवजा सरकार दे एवं आदि मांगे की गई। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मैं किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राजपूत, तहसील अध्यक्ष डा. कुबेर सिंह लोधी, महासचिव रामस्वरूप राठौर, भुरा लाल लोधी, दीवान सिंह, मेहबूब खान, ओमकार यादव, जाहिद खान, शफीक खान, बशीरुद्दीन खान, द्वारका प्रसाद, जावेद खान, युनूस खान, कदीर मो., निरपत सिंह, हरी प्रसाद, मो. हसन सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...