Post Top Ad
Thursday, October 28, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बड़वानी
मध्य प्रदेश
विडियो
पिता के पीछे-पीछे अपने भाई को लेने आई 2 साल की मासूम को स्कूल बस ने कुचला, चलती बस से कूदकर भागा ड्राइवर; देखे विडियो।
पिता के पीछे-पीछे अपने भाई को लेने आई 2 साल की मासूम को स्कूल बस ने कुचला, चलती बस से कूदकर भागा ड्राइवर; देखे विडियो।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
बड़वानी। स्कूल बस ने दो साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया। सिर का एक हिस्सा सड़क से चिपक गया था। मासूम अपने पापा के पीछे स्कूल बस में आ रहे भाई को लेने आई थी। घटना के बाद चलती बस से ड्राइवर कूद गया। बस में 12 बच्चे सवार थे, आसपास के लोगों ने दौड़कर बस को ब्रेक लगाकर रोका।
बच्ची का नाम यतिका राठौड़ है। हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। इसका दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। द अग्रवाल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने पलसूद से गंधावल आई थी। मासूम यतिका का बड़ा भाई भी अग्रवाल पब्लिक स्कूल, पलसूद में पढ़ाई करता है। बस भाई को घर के सामने उतारने के लिए रुकी थी। बच्ची के पिता अंतिम राठौड़ बच्चे को लेने बस के पास गए थे। इसी दौरान पिता के पीछे-पीछे मासूम भी चली गई थी।
यतिका बस के सामने से गुजर रही थी। ड्राइवर ने बिना सामने देखे बस को आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान मासूम बस के पहिए के नीचे आ गई। हादसे के बाद ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस का ब्रेक लगाकर 12 बच्चों की जान बचाई। मासूम के परिजन रवि राठौड़ ने बताया बस चालक ने लापरवाही से बस चलाकर बच्ची को कुचला है। पाटी थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमने बस को जब्त कर थाने पर खड़ा कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ड्राइवर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बड़वानी
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद