Post Top Ad
Thursday, October 28, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़ की महिला को भोपाल से किडनेप कर ग्वालियर में 45 दिन तक किया दुष्कर्म।
राजगढ़ की महिला को भोपाल से किडनेप कर ग्वालियर में 45 दिन तक किया दुष्कर्म।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
भोपाल से नरसिंहगढ़ की शादीशुदा को किडनैप कर ग्वालियर में 45 दिन बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। 21 साल की पीड़िता भोपाल के बैरसिया बस स्टैंड पर मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। पहचान के ही आरोपी उसे अगवा कर कार से ग्वालियर ले गए। वहां एक मकान में बंधक बनाकर रखा। 26 अक्टूबर को आरोपियों के चंगुल से छूटी युवती दूसरे दिन यानी 27 अक्टूबर को भोपाल पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजन ने बैरसिया थाने में गुमशुदगी का केस कराया था। पुलिस के मुताबिक, नरसिंहगढ़ की रहने वाली युवती की शादी बैरसिया के तरावली इलाके में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को वह ससुराल से मायके जाने के लिए बैरसिया बस स्टैंड पर पहुंची। बस छूटने में टाइम था, इस वजह से वह वहां नाश्ता करने लगी। इसी बीच कार से पहचान के दो युवक अशोक नट और खेमू नट आए। दोनों ने उससे कहा कि वे भी नरसिंहगढ़ जा रहे हैं, साथ चलो। समय और किराया दोनों बच जाएगा। वह उनकी बातों में आकर कार में बैठ गई।
रास्ते में आरोपियों ने नरसिंहगढ़ वाली सड़क पर कार न ले जाते हुए नजीराबाद की तरफ मोड़ दी। विरोध किया तो उसे पीटा गया। इसके बाद आरोपी उसे ग्वालियर के बदनापुर ले गए। बदनापुर में खेमू के मकान में बंधक बना लिया। इस दौरान अशोक उससे रेप करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर को वह अशोक के चंगुल से छूटकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद ट्रेन में बैठकर भोपाल आई। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि खेमू नट की तलाश की जा रही है, खेमू नट अशोक की बुआ का बेटा है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखे थे। अशोक उसकी 24 घंटे पहरेदारी करता था। इस वजह से वह बाहर नहीं निकल पाती थी। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। जिस घर में आरोपी उसे बंधक बनाकर रखे थे, उसमें कोई नहीं रहता था। पीड़िता ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं है। इस कारण वह अपने परिजन को फोन नहीं लगा सकी। दोनों आरोपी भी उसे अपना मोबाइल नहीं देते थे। युवती ने बताया कि जिस कार से उसका अपरहरण हुआ था, वो खेमू की थी। आरोपी खेती-किसानी करते हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद