रायसेन, सवा तीन लाख रुपये में नीलाम हुईं आतिशबाजी की 50 दुकानें। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 31, 2021

रायसेन, सवा तीन लाख रुपये में नीलाम हुईं आतिशबाजी की 50 दुकानें।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

सवा तीन लाख रुपये में नीलाम हुईं आतिशबाजी की 50 दुकानें।

रायसेन, सवा तीन लाख रुपये में नीलाम हुईं आतिशबाजी की 50 दुकानें।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दीपोत्सव के त्यौहार के अब चंद रोज ही बचे हैं। रविवार को सुबह से दोपहर तक एसडीएम कार्यालय के पीछे मीटिंग हॉल में तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, कस्बा पटवारी सीताराम आदिवासी, आरआई राजस्व राजेन्द्र नगरिया, पटवारी कन्हैया लाल चन्द्रवंशी, क्लर्क राकेश गोहिल, गुड्डा साहू की मौजूदगी में शहर के दशहरे मैदान में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानें लगभग सवा तीन लाख रुपये में नीलामी प्रक्रिया हुई। बम पटाखों के दुकानदार चुगल किशोर रैकवार, मनोज पटवा, विक्की ठाकुर, मनोज कुमार सोनी, लखन चक्रवती, दीपक नामदेव, रवि कुमार, योगेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि इस साल बढ़ती महंगाई के चक्कर में बम पटाखों की दुकानें 8 से 10 गुना महंगी नीलाम जिला प्रशासन द्वारा कराई गई हैं। इससे हमको घाटा होने की पूरी संभावना बनी हुई है। आतिशबाजी की 50 दुकानों के प्लॉटों की नीलामी प्रक्रिया रविवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मीटिंग हॉल में नीलामी प्रक्रिया हुई। जिसमें आतिशबाजी व्यापारियों ने प्लॉट नीलामी प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रायसेन, सवा तीन लाख रुपये में नीलाम हुईं आतिशबाजी की 50 दुकानें।

इनका कहना है.....

रविवार को यहां के मीटिंग हॉल में आतिशबाजी की दुकानों के 50 प्लॉटों की नीलामी प्रक्रिया सुबह से दोपहर तक शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई। इन दुकानों की नीलामी करीब सवा 3 लाख रुपये में हुई है। जिससे जिला प्रशासन की राजस्व आमदनी में बढोत्तरी हुई है।
अजय प्रताप सिंह पटेल, तहसीलदार, रायसेन

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...