सिलवानी के जंगलों में किया था जानलेवा हमला, अब उन्ही युवतियों ने उन दोनों युवकों पर फिर कराया रेप का मामला दर्ज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 14, 2021

सिलवानी के जंगलों में किया था जानलेवा हमला, अब उन्ही युवतियों ने उन दोनों युवकों पर फिर कराया रेप का मामला दर्ज।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

सिलवानी के जंगलों में किया था जानलेवा हमला, अब उन्ही युवतियों ने उन दोनों युवकों पर फिर कराया रेप का मामला दर्ज।


सिलवानी के जंगलों में किया था जानलेवा हमला, अब उन्ही युवतियों ने उन दोनों युवकों पर फिर कराया रेप का मामला दर्ज।

भोपाल। अशोका गार्डन में दो सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है। दो दोस्त शादी का वादा कर दोनों बहनों के साथ 3 साल से रिलेशन बना रहे थे। लड़कियों ने शादी का दबाव बनाया, तो उन्हें सिलवानी ले जाकर मारने की कोशिश की। शादी की शर्त पर लड़कियों ने जानलेवा हमले का केस वापस लिया तो जेल से छूटने के बाद फिर ज्यादती की और शादी से मुकर गए। आरोपियों में से एक बड़ी बहन का बॉयफ्रेंड बना। इसके बाद उसने अपने दोस्त से गर्लफ्रेंड की छोटी बहन से फ्रेंडशिप करा दी। लड़कियों ने दोनों पर अब रेप केस कराया है। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।

सिलवानी के जंगलों में किया था जानलेवा हमला, अब उन्ही युवतियों ने उन दोनों युवकों पर फिर कराया रेप का मामला दर्ज।
दोनों बहनो पर किया था जानलेवा हमला

पुलिस के मुताबिक, मूलत: मंडला निवासी 23 और 21 साल की दो बहनें चार साल से सुभाष कॉलोनी, अशोका गार्डन में रहती हैं। दोनों गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जॉब करती हैं। बड़ी बहन मोहल्ले की किराने की एक दुकान में सामान लेने जाती थी। दुकान में काम करने वाले निखिल गौर से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद प्यार हो गया। निखिल गौर ने अपने साथ काम करने वाले करण परिहार से युवती की छोटी बहन से दोस्ती करा दी। दोनों ने बहनों को शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।



आरोपियों पर जब लड़कियों ने शादी का दबाव बनाया तो उन्होंने उन पर हमले की साजिश रची, ताकि लड़कियां उनका पीछा छोड़ दें। आरोपी उन्हें सिलवानी घुमाने ले गए। सिलवानी में लड़कियों पर चाकू से हमला किया। सिलवानी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में दोनों युवतियों ने शादी करने की शर्त पर कोर्ट से केस वापस ले लिया था। जेल से छूटने के बाद युवकों ने फिर से दोनों बहनों के साथ ज्यादती की। शादी के वादे से भी मुकर गए। टीआई ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...