दिव्यांग नाबालिग से रात भर बंधक बनकर तीन युवको ने किया दुष्कर्म, गांव की महिला ने आरोपियों को अपने घर में दी जगह, बोलने-सुनने में असमर्थ है पीड़िता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 4, 2021

दिव्यांग नाबालिग से रात भर बंधक बनकर तीन युवको ने किया दुष्कर्म, गांव की महिला ने आरोपियों को अपने घर में दी जगह, बोलने-सुनने में असमर्थ है पीड़िता।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दिव्यांग नाबालिग से रात भर बंधक बनकर तीन युवको ने किया दुष्कर्म, गांव की महिला ने आरोपियों को अपने घर में दी जगह, बोलने-सुनने में असमर्थ है पीड़िता।

दिव्यांग नाबालिग से रात भर बंधक बनकर तीन युवको ने किया दुष्कर्म, गांव की महिला ने आरोपियों को अपने घर में दी जगह, बोलने-सुनने में असमर्थ है पीड़िता।

रीवा। जिले में रविवार को 16 साल की दिव्यांग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात मऊगंज थाना इलाके के गांव की है। शनिवार को गांव के तीन युवकों ने सौच के लिए गई लड़की को पहले किडनैप किया। फिर गांव की एक पहचान की महिला के मकान पर ले गए। यहां रात भर उसके साथ रेप किया। इसके बाद किसी को कुछ न बताने के लिए लड़की को दो सौ रुपए दिए। पीड़ित सुनने और बोलने में असमर्थ है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम 6 बजे किशोरी घर से 100 मीटर दूर शौच करने गई थी। गांव के ही तीन युवक पहुंचे और बाइक पर बैठाकर डेढ़ किलोमीटर दूर गांव में रहने वाली ममता साकेत के घर ले गए। यहां रात भर बंधक बनाकर किशोरी से रेप किया। दूसरे दिन शनिवार सुबह 11 बजे घर पहुंची किशोरी से परिजन ने रातभर गायब रहने का कारण पूछा तो उसने इशारों में बताया। परिजन अपने स्तर से पूरे मामले की तह तक गए तो पता चला कि गांव की ही महिला घटना में शामिल है। उसने किशोरी को 200 रुपए देकर किसी से कुछ न कहने के लिए दबाव बनाया था। परिवार ने शनिवार रात मऊगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। तीनों आरोपियों के खिलाफ महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सीनियर फॉरेंसिक ऑफिसर ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पीड़ित के बताए अनुसार टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस महिला पर गैंगरेप में सहयोग करने का आरोप है, उसकी स्थिति संदिग्ध दिखी। मौके पर एक गद्दा मिला है। यहां से कुछ सैंपल ले लिए गए हैं। मऊगंज पुलिस ने बताया कि रविवार को पीड़िता रीवा आई थी। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल चेकअप किया है। मूक बधिर स्कूल से एक्सपर्ट की टीम आई, जिसने अपने स्तर से किशोरी के बयान लिए। गैंगरेप की पुष्टि होने पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...