पति के कहने पर पत्नी ने नहीं बनाई बैगन की सब्जी तो पति ने हथेली में चाकू से किया वार, महिला देवर के साथ पहुंची थाने। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 4, 2021

पति के कहने पर पत्नी ने नहीं बनाई बैगन की सब्जी तो पति ने हथेली में चाकू से किया वार, महिला देवर के साथ पहुंची थाने।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

पति के कहने पर पत्नी ने नहीं बनाई बैगन की सब्जी तो पति ने हथेली में चाकू से किया वार, महिला देवर के साथ पहुंची थाने।

पति के कहने पर पत्नी ने नहीं बनाई बैगन की सब्जी तो पति ने हथेली में चाकू से किया वार, महिला देवर के साथ पहुंची थाने।

गुना। पति की मनपसंद भटे की सब्जी न बनने को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने सब्जी बनाने से मना किया तो पति ने उस पर चाकू से वार कर डाला। हमले में महिला का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। नानाखेड़ी धनिया मंडी के पीछे रहने वाली रामबती कुशवाह(24) पत्नि सोनू कुशवाह रविवार देर रात अपने देवर के साथ कैंट थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि शाम को वह घर पर ही थी। उसका पति मजदूरी करता है। शाम को वह मजदूरी करके वापस आया और बोला कि भटे (बैगन) की सब्जी बना ले। आज भटे की सब्जी खाने का मन है। महिला ने कहा कि भटे की सब्जी बनाने के लिए तेल नहीं है। बिना तेल के भटे की सब्जी नहीं बन पाएगी, जो सब्जी बनी है वही खानी पड़ेगी। इसी बात पर महिला का पति सोनू नाराज हो गया और महिला से गाली-गलौच करने लगा। महिला ने गाली देने से मना किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसने पास में ही रखा चाकू उठाया और महिला पर हमला कर दिया। चाकू सीधा महिला की हथेली में लगा। इससे चोट आकर खून निकलने लगा। महिला चिल्लाई तो मकान मालिक और उसके रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया। पति ने कहा कि आज तो मकान मालिक ने बचा लिया, अगली बार नहीं बचेगी। इसके बात महिला ने अपने देवर के साथ कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के विरुद्ध गाली-गलौच और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...