रायसेन/सिलवानी, धान की कटाई के साथ थ्रेसिंग कार्य में जुटे किसान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 28, 2021

रायसेन/सिलवानी, धान की कटाई के साथ थ्रेसिंग कार्य में जुटे किसान।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

धान की कटाई के साथ थ्रेसिंग कार्य में जुटे किसान।

रायसेन/सिलवानी, धान की कटाई के साथ थ्रेसिंग कार्य में जुटे किसान।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। क्षेत्र के किसानो के द्वारा धान फसल की कटाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि अनेक किसान एैसे भी है जिनकी धान फसल की कटाई में अभी समय है। संभवता एैसे किसान दीपावली के बाद धान की कटाई प्रारंभ करा सकते है। हालांकि धान फसल की कटाई के लिए हार्वेस्टर भी गावों तक पहुंच गए है। बड़े किसान जिनके द्वारा अनेको एकड़ रकवा में धान लगाई गई थी वह किसान हार्वेस्टर से ही कटाई कराना मुफीद मानते है। अंचल के गावं मुआर, मरदानपुर, पटना आदि गावों के किसानो के द्वारा धान की फसल की कटाई कराए जाने का कार्य कराया जा रहा है। मौसम के बदलते रुख के चलते किसान कटाई के साथ ही थ्रेंसिंग का कार्य भी करा रहे है। ताकि उपज को सकुशल घर तक ले जाया जा सके। बताया जा रहा है कि मौसम की बेरुखी तथा हालिया दिनो में हुई वर्षा से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते एक एकड़ में 15 से 17 कुंटल तक ही धान ही अभी निकल रही है। मुआर गांव के किसान राजकुमार रघुवंशी ने बताया कि बीते दिनो हुई वर्षा तथा तेज हवा चलने से अनेक किसानो की धान की फसल आड़ी हो गई थी। फसल के आड़ी हो जाने से एवरेज कम आ रहा है। इसके अतिरिक्त अनेक किसानो के द्वारा मजदूरो से फसल की कटाई कराए जाने के साथ ही किराए के थ्रेसर का उपयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 3 सौ रुपए प्रति दिन की मजदूरी चल रही हैं साथ ही थ्रेसर 1 हजार से 13 सौ रुपए प्रति घंटे के मान से चल रहे है।

दीवाली बाद आएगी कटाई में तेजी

दीवाली बाद कमोवेश सभी किसानो की धान की फसल पूर्ण रुप से तैयार हो जाएगी। जिसके बाद कटाई के कार्य में तेजी आ जाएगी। हालांकि किसान अभी आगामी फसल की तैयारियो में जुटे हुए है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...