रायसेन/देवरी, नवरात्रि के पावन पर्व पर जगह-जगह की जा रही मां जगदंबे की सेवा, माता रानी के दर्शनों के लिए उमड़ रहा जनसैलाब। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 12, 2021

रायसेन/देवरी, नवरात्रि के पावन पर्व पर जगह-जगह की जा रही मां जगदंबे की सेवा, माता रानी के दर्शनों के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

नवरात्रि के पावन पर्व पर जगह-जगह की जा रही मां जगदंबे की सेवा, माता रानी के दर्शनों के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।

रायसेन/देवरी, नवरात्रि के पावन पर्व पर जगह-जगह की जा रही मां जगदंबे की सेवा, माता रानी के दर्शनों के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। इस समय समूचे देश में माता रानी की जय कारों की गूंज सुनाई दे रही है। नवरात्रि के पावन पर्व पर जगह-जगह माता रानी की पूजन पाठ किया जा रहा है। कोरोना के कारण 2 साल से माता रानी की झांकियां नहीं लगा पा रहे थे, लेकिन इस साल मां भगवती की असीम कृपा से माता रानी की सेवा करने का अवसर लोगों को मिला है इसलिए सभी भक्त बड़ी श्रद्धा से मां भगवती की पूजन अर्चन कर रहे हैं। जगह-जगह मां भगवती के नाम के जयकारे सुबह से शाम तक गूंज रहे हैं। देवरी क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में बड़े ही श्रद्धा भाव से मां भगवती की पूजन अर्चन किया जाता है, जिसमें सभी ग्रामवासी मां भगवती की पूजा करते हैं। नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत रामपुरा में नव युवा मंडल के द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनरी यात्रा का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया जाता है एवं मां नर्मदा से पूजन अर्चन कर चुनरी यात्रा समस्त ग्राम के मुख्य मार्गों से होती हुई मां दुर्गा के चरणों में विराम लेती है। जिसमें सभी महिला, पुरुष एवं बच्चे गाजे-बाजे के साथ झूमते हुए चुनरी यात्रा में चलते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...