Post Top Ad
Friday, October 29, 2021

Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही, विजय हमेशा धर्म की होती है अधर्म की नही - बालकृष्ण शैलेंद्र महाराज।
रायसेन/सिलवानी, सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही, विजय हमेशा धर्म की होती है अधर्म की नही - बालकृष्ण शैलेंद्र महाराज।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सत्य कभी भी पराजित नही हो सकता है लेकिन कुछ समय के लिए छल, कपट, पाखण्ड के कारण परेशान हो सकता है। सनातन काल से ही विजय हमेशा धर्म की ही होती आई है। धर्म की जय व अधर्म का नाष भी होता है। प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के बताए मार्ग का अनुशरण करते हुए प्राप्त जीवन को सार्थक बनाना होगा। यहां पर कृष्ण जन्म का प्रसंग भी सुनाया गया। यह उद्गार व्रंदावन धाम से आए बालकृष्ण शैलेंद्र महाराज ने कथा श्रवण करने आए श्रद्वालुओ को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन मंगल भवन में किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम का चतुर्थ दिवस था। उन्होने बताया कि भगवान ने जिस रूप में भी अवतार लिया है उसमें संसार के लोगों को गहरा संदेश दिया है। भगवान के दिए गए संदेशों को यदि जीवन में ग्रहण कर लिया जाए तो अमूल्य मानव जीवन सार्थक हो जाएगा। जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह शुभ अवसर मिले इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा सुनते हुए उसी के अनुसार कार्य करें। कथा का सुनना तभी सार्थक होगा। जब उसके बताए हुए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करें। पर एक बात याद रखना परलोक में धर्म और सत्य ही जायेगा ये संसार की वस्तु, धन-दौलत, रिश्ते सब यही रह जाएंगे। कथा वाचक ने कहा कि जब-जब भी धरती पर आसुरी शक्ति हावी हुईं परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रुप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। कलयुग में तो सिर्फ राम भजन एवं गौ माता की सेवा मात्र से मानव तर जावेगा पर आज गौ माता की दुर्दशा क्या हो रही है। मानव आज भी चेत जावें गौ माता की सेवा धर्म-सत्य पर अटल रहे उसे कोई परास्त करने वाला नही हैं। उसका सीधा संबंध ईश्वर से बन जायेगा और उसकी मुक्ति का साधन है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद