सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खेली कबड्‌डी, कांग्रेस ने ली चुटकी - कौन कहता है कि वे व्हीलचेयर पर चलती हैं? ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 14, 2021

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खेली कबड्‌डी, कांग्रेस ने ली चुटकी - कौन कहता है कि वे व्हीलचेयर पर चलती हैं? ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खेली कबड्‌डी, कांग्रेस ने ली चुटकी - कौन कहता है कि वे व्हीलचेयर पर चलती हैं? ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे; देखे विडियो।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खेली कबड्‌डी, कांग्रेस ने ली चुटकी - कौन कहता है कि वे व्हीलचेयर पर चलती हैं? ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे; देखे विडियो।

भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर लगातार चर्चाओं में हैं। कभी गरबा करती तो खप्पर हाथ में लेकर डांस करती भी नजर आती हैं। बुधवार शाम सांसद ने शक्तिनगर मां काली के दर्शन करने के बाद उन्होंने ग्राउंड में खिलाड़ियों के साथ कबड्‌डी भी खेली। इस पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए लिखा सांसद जी की कबड्‌डी। खास है कि इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार को गरबा किया था। अक्सर व्हीलचेयर पर दिखने वाली प्रज्ञा ने जब तीन महीने पहले बास्केटबॉल खेला था, तब भी कांग्रेस ने ऐसे ही तंज कसा था।


बुधवार को सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शहर में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। दोपहर में सांसद बंगाली समाज के दुर्गा उत्सव कार्यक्रम में पहुंची। यहां सांसद ने बंगाली रीति-रिवाज से आरती की और महिलाओं के साथ नृत्य किया। इस दौरान सांसद ने पारंपरिक तरीके से काली मां को प्रसाद भी चढ़ाया। साध्वी प्रज्ञा के बदले हुए रूप पर कांग्रेस ने चुटकी भी ली। कांग्रेस नेता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि कौन झूठा, यह झूठ बोलता है कि हमारी सांसद जी बगैर सहारे के खड़ी नहीं हो सकती है, चल नहीं सकती है, व्हीलचेयर पर चलती हैं…? वो पूरी तरह स्वस्थ हैं, वो गरबा भी करती हैं, बास्केटबॉल भी खेलती हैं, ढोल पर थिरक भी लेती हैं। ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे।


No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...