सलकनपुर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश एवं देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 14, 2021

सलकनपुर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश एवं देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

सलकनपुर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश एवं देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की।

सलकनपुर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश एवं देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
सलकनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ सपत्नीक सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर माता बिजासन देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने देश-प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुखिया के देवी दरबार पहुंचने को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दिया, मुख्यमंत्री के आगमन पर कई रास्ते बंद कर दिए गए थे, भीड़भाड़ वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहा।

सलकनपुर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश एवं देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री चौहान ने पूजा-अर्चना के पश्चात सलकनपुर मंदिर परिसर में उपस्थित उन्नति सीएलएफ महिला स्वसहायता की महिलाओं द्वारा बनाया गया प्रसाद 'सलकनपुर भोग' के बारे में जानकारी ली। समूह की सचिव अनिता मेहरा ने बताया कि इस नवरात्रि में समूह द्वारा 5 लाख 25 हजार रुपये के प्रसाद का विक्रय किया गया है। यह प्रसाद महाकाल भोग की तरह ही बनाया गया है और श्रद्धालुओं द्वारा इसे पसंद किया जा रहा है। इस कार्य में स्व-सहायता समूह की 36 महिलाएं जुडी है।

सलकनपुर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश एवं देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की।

समूह की सचिव अनिता मेहरा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को समूह की अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को अपने काम का विस्तार करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुणाल चौहान, गुरु प्रसाद शर्मा, रवि मालवीय, राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपूर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सलकनपुर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश एवं देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...