राजगढ़/सारंगपुर, दीनदयाल जी की प्रतीमा पर पेंट लगाकर आसामजिक तत्वों ने की शहर की शांती व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 18, 2021

राजगढ़/सारंगपुर, दीनदयाल जी की प्रतीमा पर पेंट लगाकर आसामजिक तत्वों ने की शहर की शांती व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दीनदयाल जी की प्रतीमा पर पेंट लगाकर आसामजिक तत्वों ने की शहर की शांती व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश।

राजगढ़/सारंगपुर, दीनदयाल जी की प्रतीमा पर पेंट लगाकर आसामजिक तत्वों ने की शहर की शांती व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/सारंगपुर।
सारंगपुर। मामला थाना सारंगपुर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 16.10 21 की शाम का है। नगर पालिका के कर्मचारी संतोष पुष्पद ने थाने पर आकर सूचना दी की कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा दीनदयाल चौराहे पर लगी प्रतिमा के चेहरे एवं कुर्ते पर पेंट लगा दिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मामले में तत्काल कार्यवाही कर थाना प्रभारी सारंगपुर मय स्टाफ के मौके पर पहुंचे एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया। उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना सारंगपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसडीओपी सारंगपुर जोइस दास के निर्देशन में थाना प्रभारी सारंगपुर निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, थाना प्रभारी तलेन उनि उमाशंकर मुकाती तथा थाना प्रभारी पचौर निरीक्षक डीपी लौहिया, उनि अमित त्यागी थाना लीमा चौहान को मय बल के अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु पृथक-पृथक टीमों को रवाना किया गया। आरोपियों की तलाश हेतु जिले के साईबर सेल की मदद ली गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कुछ अज्ञात लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के दौरान ही मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त घटना को घटित करने के बाद से ही आरोपी फरार होने की कोशिश में है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को दिनांक 17.10.21 को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उक्त घटना को उसके दोस्त संजू पुष्पद उर्फ दुर्लभ के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। तत्काल पुलिस द्वारा रवाना होकर संजू पुष्पद को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर उक्त आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह कुछ आसामजिक तत्वों से प्रभावित है और प्रभावित होकर दशहरे के दिन रावण दहन के बाद वापस आते समय उनके द्वारा शहर का माहौल खराब करने के लिए दीनदयाल जी की प्रतीमा पर नीला रंग लगाया था। उक्त आरोपी संजू पुष्पद ओर उसके साथी विधि विरुद्ध बालक को पुलिस द्वारा घटना के 24 घण्टे के अंदर ही त्वरित कार्यवाही करते हुए अभिरक्षा में लिया गया एवं शहर की शांती व्यवस्था को बनाए रखा। उक्त आरोपियो के घटना घटित करने में प्रयोग किया गया पेंट एवं उसका मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है। एसडीओपी सारंगपुर जोइस दास के निर्देशन में थाना प्रभारी सारंगपुर निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, थाना प्रभारी तलेन उनि उमाशंकर मुकाती, थाना प्रभारी पचौर निरीक्षक डीपी लौहिया, उनि अमित त्यागी थाना लीमा चौहान, उनि अभय सिंह, उनि गोविंद मीणा, उनि कोमल वर्मा, उनि अंकुर चौबे, उनि रजनीश सिरोठिया थाना ब्यावरा, आर. शशांक यादव सायबर सेल, आरक्षक नवीन, आर. श्याम, आर अमित, आर आशीष द्वारा कार्यवाही कर आरोपियों की साजिश का पर्दा फाश कर शहर की शांती व्यवस्था को बनाए रखा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...