भोपाल, मनचले को लड़की का पीछा और छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, विरोध किया तो लड़की से उलझ गया युवक, लोगों ने की पिटाई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 19, 2021

भोपाल, मनचले को लड़की का पीछा और छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, विरोध किया तो लड़की से उलझ गया युवक, लोगों ने की पिटाई।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

भोपाल, मनचले को लड़की का पीछा और छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, विरोध किया तो लड़की से उलझ गया युवक, लोगों ने की पिटाई।

भोपाल, मनचले को लड़की का पीछा और छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, विरोध किया तो लड़की से उलझ गया युवक, लोगों ने की पिटाई।

भोपाल। एमपी नगर इलाके में एक मनचले को लड़की का पीछा करना भारी पड़ गया। लड़की ने आरोपी को पकड़कर पहले तो उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। उसके बाद उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। यह देख लोगों ने भी लड़के की जमकर पिटाई कर दी। इधर मामले की जानकारी मिलते ही एमपी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना एमपी नगर जोन-2 की बताई जाती है। एमपी नगर पुलिस के अनुसार मूलत: शहडोल की रहने वाली छात्रा एमपी नगर थाना क्षेत्र में रहती है। उसने बताया कि वह किसी काम से सोमवार शाम एमपी नगर जोन-2 गई थी। इसी दौरान एक युवक उसका पीछा करने लगा।

पहले तो उसे सामान्य लगा, लेकिन फिर वह जहां भी जाती लड़का उसके पीछे आ जाता। यह देख उसने उसे जोन-2 में रोका। वह पहले तो अकड़ने लगा और उल्टा भला-बुरा कहने लगा। विरोध करने पर वह उससे उलझ गया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। एमपी नगर पुलिस ने कपिल नाम के युवक पर छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को पीटने की घटना पास के एक होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसमें एक लड़की आरोपी को चिल्लाते नजर आती है। हालांकि सीसीटीवी की स्पीड काफी धीमी है। इसके बाद लड़की उसे पीटना शुरू करती है। आरोपी बचने के लिए होटल के सीसीटीवी की रेंज से दूर चला जाता है। इसके बाद वहां खड़ी भीड़ भी उसकी तरफ दौड़ लगाती है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...