रायसेन/बरेली, जैन मंदिर से प्रारंभ हुई विराट पदयात्रा, यात्रा प्रारंभ के साथ ही जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 12, 2021

रायसेन/बरेली, जैन मंदिर से प्रारंभ हुई विराट पदयात्रा, यात्रा प्रारंभ के साथ ही जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

जैन मंदिर से प्रारंभ हुई विराट पदयात्रा, यात्रा प्रारंभ के साथ ही जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत।

रायसेन/बरेली, जैन मंदिर से प्रारंभ हुई विराट पदयात्रा, यात्रा प्रारंभ के साथ ही जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर के जैन मंदिर से प्रारंभ हुई विराट पद यात्रा जो 7 दिन में 200 किलोमीटर का लंबा सफर कर पहुंचेगी जबलपुर। नगर बरेली से शांति सदभावना पदयात्रा प्रारंभ हुई जो जबलपुर के तिलवराघाट पहुंचकर आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेगा। बता दें कि इस पद यात्रा को लेकर नगर की जैन समाज के द्वारा पूर्व से ही तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। वही 12 अक्टूबर को नगर के दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होने वाली इस यात्रा का शुभारंभ मुनि श्री के आशीर्वचन से प्रारंभ हुआ। बता दें कि 12 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली यह पदयात्रा बरेली से खरगोन, उदयपूरा, गाडरवारा, करेली, नरसिंगपूर, गोटेगाव, शाहापूरा, जबलपूर, मढीयाजी से 19 अक्टूबर को तिलवाराघाट पहुंचेगी।

रायसेन/बरेली, जैन मंदिर से प्रारंभ हुई विराट पदयात्रा, यात्रा प्रारंभ के साथ ही जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत।

जहां आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेगी। शांति विद्या ज्ञान संवर्धन समिति एवं सकल जैन समाज बरेली एवं यात्रा के मुख्य संयोजक प्रतिमाधारी सतिश शेटे, देवेंद्र चौगले एवं महिला संयोजक सी. भारती पाटील सहित धीरज पाटील, विशाल मिठारी, बाहुबली बिरनाले, अध्यक्ष अभय बरगाले, तात्या भैय्याजी शांति विद्या ज्ञान संवर्धन समिती प्रचार प्रमुख संतोष पांगळ मुर आदि है। नगर के दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होने वाली यह भव्य पदयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए खरगोन के लिए प्रस्थान करी। इस दौरान नगर के युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, हिंदू उत्सव समिति सहित, समस्त जैन धर्मावलंबियों के द्वारा पद यात्रियों का स्वागत किया गया। इस यात्रा में लगभग चार सौ यात्री शामिल हुए, महाराष्ट्र के कोल्हापुर, शोलापुर, कोपरगाँव, हिंगोली, ओरंगाबाद एवं मराठवाड़ा के अनेक गाँव-शहरों के यात्री के साथ कर्नाटक के अनेक यात्रियों सहित नगर से भी अनेको यात्री शांति सदभावना पदयात्रा में शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...