रायसेन, छात्रों का मनोबल बढ़ाने मां ने साथ मिलजुलकर बनाई रंगोली। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 29, 2021

रायसेन, छात्रों का मनोबल बढ़ाने मां ने साथ मिलजुलकर बनाई रंगोली।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

छात्रों का मनोबल बढ़ाने मां ने साथ मिलजुलकर बनाई रंगोली।

रायसेन, छात्रों का मनोबल बढ़ाने मां ने साथ मिलजुलकर बनाई रंगोली।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दीपावली के त्यौहार को लेकर शहर के सांची रोड स्थित सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल रायसेन में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मां के साथ मिलजुलकर स्कूली छात्राओं ने दीप उत्सव पर आधारित रंग-बिरंगी रंगोली बनाई, उनमें मनपसन्द के रंग भरे। रंगोली प्रतियोगिता सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल की प्राचार्य सिस्टर अर्चना मैडम के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि मां के साथ छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई है। प्रतियोगिता का आयोजन दिवाली पर्व के उपलक्ष में किया गया था। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य ये था कि मां ही बच्चे की सबसे प्रथम गुरु होती है और एक मां ही बच्चे के जीवन में खुशियों के रंग भर सकती है। उसके साथ कोई भी प्रतियोगिता में भाग लेना बच्चे के मनोबल और उत्साह उमंग को बढ़ाता है। प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन छात्राओं ने भाग लिया था। छात्राओं और उनकी मां ने दिवाली पर्व की थीम पर रंगोली बनाकर उन में रंग भरे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक संदेश तोमर सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...