हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भाजपा के चुनाव प्रचार से किया मना, सपना ने पहले वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी के किए मांगे थे वोट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 25, 2021

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भाजपा के चुनाव प्रचार से किया मना, सपना ने पहले वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी के किए मांगे थे वोट।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भाजपा के चुनाव प्रचार से किया मना, सपना ने पहले वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी के किए मांगे थे वोट।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भाजपा के चुनाव प्रचार से किया मना, सपना ने पहले वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी के किए मांगे थे वोट।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने ऐलनाबाद उपचुनाव 2021 में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से खुद को अलग कर लिया है। एक दिन पहले ही सपना ने वीडियो जारी करके कहा था कि वह 25 और 26 अक्टूबर को गोविंद कांडा के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगी। वीडियो में उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी कांडा के लिए वोट करने की अपील भी की। अब सपना चौधरी के पति वीर साहू ने उनके चुनाव प्रचार से पीछे हटने की जानकारी दी है। उन्होंने रात को ही टवीट् किया कि ऐलनाबाद उपचुनाव प्रचार में 25, 26 अक्टूबर को हम शामिल नहीं होंगे।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भाजपा के चुनाव प्रचार से किया मना, सपना ने पहले वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी के किए मांगे थे वोट।

सपना चौधरी ने रविवार को वीडियो जारी किया था। इसमें उसने कहा था कि- राम राम नमस्कार। मैं हूं सपना चौधरी और मैं आ रही हूं ऐलनाबाद इलेक्शन 25 और 26 अक्टूबर को अपने बड़े भाई गोविंद कांडा जी को सपोर्ट करने के लिए तो मेरी आपसे यही प्रार्थना है कि भारी मतों में उनको विजयी बनाएं। सपना और उसके पति ने ऐलनाबाद चुनाव से खुद को अलग करने का फैसला किसानों की नाराजगी के कारण लिया है। असल में किसान भाजपा प्रत्याशी गोविंद कांडा का उपचुनाव में जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। ऐसे में वोट मांगने के लिए जाने पर सपना को भी भारी विरोध झेलना पड़ सकता था। चुनाव प्रचार के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही उनके पति वीर की ओर से पीछे हटने की घोषणा इसी तरफ इशारा कर रही है कि वे किसानों की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते। असल में सपना के सभी प्रोग्राम ही ग्रामीण क्षेत्रों में होते हैं। किसानों का विरोध उनको भारी पड़ सकता है।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भाजपा के चुनाव प्रचार से किया मना, सपना ने पहले वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी के किए मांगे थे वोट।

सपना चौधरी पहले ही किसान आंदोलन और किसानों के साथ होने का ऐलान कर चुकी है। पिछले दिनों उन्होंने मीडिया से साक्षात्कार में कहा था कि वह तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन में किसानों के साथ हैं। सरकार को किसानों के साथ बातचीत करके इस मसले का समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह भले ही भाजपा में हों, लेकिन पार्टी से पहले उनके लिए किसान अहम हैं। सपना चौधरी ने 24 अक्टूबर को एक वीडियो जारी करके ऐलनाबाद में भाजपा प्रत्याशी गोविंद कांडा के लिए 25 व 26 अक्टूबर को चुनाव प्रचार करने की बात कही। उनके इस फैसले ने फैंस को चौंका दिया। जब उनके फैसले का विरोध होने लगा तो सपना का परिवार दबाव में आ गया। इसके बाद उनके पति वीर साहू को चुनाव प्रचार से पीछे हटने का ऐलान करना पड़ा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...