एक-तरफा प्यार में पागल आजम ने की पड़ोस में रहने वाली लड़की की हत्या, दिनदहाड़े घर में घुसकर चलाई गोली, खुद भी फंसा तो खुद को भी उड़ाया, लड़की ने ठुकराया था प्यार का प्रापोजल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 11, 2021

एक-तरफा प्यार में पागल आजम ने की पड़ोस में रहने वाली लड़की की हत्या, दिनदहाड़े घर में घुसकर चलाई गोली, खुद भी फंसा तो खुद को भी उड़ाया, लड़की ने ठुकराया था प्यार का प्रापोजल।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

एक-तरफा प्यार में पागल आजम ने की पड़ोस में रहने वाली लड़की की हत्या, दिनदहाड़े घर में घुसकर चलाई गोली, खुद भी फंसा तो खुद को भी उड़ाया, लड़की ने ठुकराया था प्यार का प्रापोजल।

एक-तरफा प्यार में पागल आजम ने की पड़ोस में रहने वाली लड़की की हत्या, दिनदहाड़े घर में घुसकर चलाई गोली, खुद भी फंसा तो खुद को भी उड़ाया, लड़की ने ठुकराया था प्यार का प्रापोजल।

उत्तरप्रदेश। बलिया में रविवार को एक युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एकतरफा प्यार में लड़की को गोली मार दी। मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर लड़की के परिवार वाले उसके कमरे में पहुंचे। बेटी को खून से लथपथ जमीन पर गिरा पाया। वहीं, आरोपी शव के पास तमंचा लिए खड़ था। घरवालों ने फौरन कमरे में आरोपी को बंद कर दिया। अपने आप को फंसता देख आरोपी युवक ने खुद को भी शूट कर लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मामले की पड़ताल में जुट गए। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा ढाला गांव का है। यहां आजम खान (25) अपने पड़ोस की 23 साल की लड़की से एकतरफा प्यार करता था। काफी दिनों से वह उसके पीछे पड़ा हुआ था, मगर वह राजी नहीं थी। इससे आक्रोशित आजम खान हाथ में तमंचा लेकर रविवार को दिनदहाड़े लड़की के घर में घुसा और उसे गोली मार दी। लड़की के घर वालों ने गोली की आवाज सुनी तो वह भाग कर आए। आरोपी आजम खून से लथपथ लड़की के शव के पास मिला। घरवालों ने तुरंत कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। अपने आप को फंसता देख आजम ने खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।

वहीं, पुलिस को लड़की के कमरे से 7 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिसमें 2 महंगे फोन भी शामिल हैं। बहरहाल, फोन को लेकर जांच चल रही है। कमरे से हत्या मे प्रयुक्त कंट्री मेड रिवाल्वर, 4 खाली खोखे और 1 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी तय हो गई थी। कुछ दिनों पहले उसकी एक-दो बार आरोपी आजम से बात हुई थी, मगर वह उसके साथ प्रेम संबंधों को लेकर राजी नहीं थी। जिससे आजम काफी परेशान था। पुलिस के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का है। जहां युवक आजम खान ने पड़ोस में रहने वाली युवती को गोली मार खुद को भी गोली मार ली है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले में पूछताछ हो रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...