भोपाल, लड़की को छेड़छाड़ का विरोध करने पर मिली सजा :- मनचले बोट क्लब से लड़कियों का कर रहे थे पीछा, चौराहे पर की छेड़छाड़ तो युवती ने किया विरोध, मनचलों ने लड़की को पीटा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 11, 2021

भोपाल, लड़की को छेड़छाड़ का विरोध करने पर मिली सजा :- मनचले बोट क्लब से लड़कियों का कर रहे थे पीछा, चौराहे पर की छेड़छाड़ तो युवती ने किया विरोध, मनचलों ने लड़की को पीटा।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

लड़की को छेड़छाड़ का विरोध करने पर मिली सजा :- मनचले बोट क्लब से लड़कियों का कर रहे थे पीछा, चौराहे पर की छेड़छाड़ तो युवती ने किया विरोध, मनचलों ने लड़की को पीटा।

भोपाल, लड़की को छेड़छाड़ का विरोध करने पर मिली सजा :- मनचले बोट क्लब से लड़कियों का कर रहे थे पीछा, चौराहे पर की छेड़छाड़ तो युवती ने किया विरोध, मनचलों ने लड़की को पीटा।

भोपाल। शहर के सबसे व्यस्त रोशनपुरा चौराहे पर छेड़ने पर रोकने से दो युवकों ने एक लड़की की पिटाई कर दी। लड़की अपनी दो सहेलियों के साथ बड़े तालाब पर घूमने आई थी। बोट क्लब से दोनों युवक लड़कियों का पीछा कर रहे थे। रविवार देर रात थाने पहुंची लड़की की शिकायत पर अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने अज्ञात दो लड़कों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार 25 साल की लड़की बैरागढ़ की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी दो सहेलियों के साथ रविवार शाम को बोट क्लब गई थी। वहां पर दो लड़के बाइक से उनके पीछे लग गए थे। रात करीब 10 बजे वहां से वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूटी पर रोशनपुरा चौराहे पर पहुंची। पीछे-पीछे आरोपी भी वहां पर आ गए।

उन्होंने मनचलों की छेड़छाड़ का विरोध किया, तो मनचले मारपीट पर उतर आए। मनचलों ने लड़की के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। इससे पहले कि लोग वहां पहुंचते आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद रात करीब सवा ग्यारह बजे तीनों लड़कियां शिकायत लेकर अरेरा हिल्स थाने पहुंची। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामल दर्ज किया है।

लड़की ने बताया कि वह बोट क्लब से अपनी सहेलियों के साथ अरेरा कॉलोनी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उनका लड़कों से विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने पुलिस को यह नहीं बताया कि वे इतनी रात को घर न जाकर अरेरा कॉलोनी क्यों जा रही थीं। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने कहा कि अगर वे ज्यादा जानकारी देंगी, तो उनके पिता गुस्सा होंगे। लड़की ने कहा कि वह सोमवार को अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर पूरी जानकारी देगी। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए सीसीटीवी की मदद लेगी। पुलिस इसके लिए सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों के फुटेज सीसीटीवी में कैद हुए होंगे। इसी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...