जाने कहाँ:- पुलिसकर्मी ने फौजी जवान को पीछे से मारा थप्पड़, हुआ हंगामा, फौजी के साथ में आये स्थानीय लोग तो सड़क पर लगा जाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 26, 2021

जाने कहाँ:- पुलिसकर्मी ने फौजी जवान को पीछे से मारा थप्पड़, हुआ हंगामा, फौजी के साथ में आये स्थानीय लोग तो सड़क पर लगा जाम।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

जाने कहाँ:- पुलिसकर्मी ने फौजी जवान को पीछे से मारा थप्पड़, हुआ हंगामा, फौजी के साथ में आये स्थानीय लोग तो सड़क पर लगा जाम।


जाने कहाँ:- पुलिसकर्मी ने फौजी जवान को पीछे से मारा थप्पड़, हुआ हंगामा, फौजी के साथ में आये स्थानीय लोग तो सड़क पर लगा जाम।

ग्वालियर। थाटीपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही पुलिस का सेना में पदस्थ हवलदार से विवाद हो गया। पुलिस जवानों ने फौजी को उसकी पत्नी के सामने ही चांटा मार दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद फौजी को पुलिस उठाकर थाने ले गई। फौजी की पत्नी बच्चे को गोद में लिए सड़क पर खड़ी हो गई। आम लोग भी महिला के साथ आ गए। थाटीपुर पर जाम लगा दिया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भी आ गए। किसी तरह फौजी की पत्नी को समझाया गया। फौजी को भी थाने से चौराहे पर लाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामे की बात कही जा रही है।


शहर के थाटीपुर चौराहा पर थाटीपुर पुलिस ट्रैफिक सिग्नल के पास खड़ी होकर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी समय सेना में बतौर हवलदार पदस्थ गौरव शर्मा, पत्नी और बच्चे के साथ वहां से निकल रहे थे। गौरव अभी जम्मू में पदस्थ हैं। थाटीपुर ट्रैफिक सिग्नल पर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान कुछ वाहन चालकों से बहस हो रही थी। इसी समय गौरव के मुंह से भी कुछ निकल गया। पुलिस जवान गौरव से उलझ गए। गौरव की वहां ड्यूटी कर रहे SI वीरेन्द्र शर्मा, कॉन्स्टेबल बेताल से बहस हो गई। पुलिस को नहीं पता था कि गौरव फौजी है। बहस में एक पुलिसकर्मी ने उसमें पीछे से चांटा मार दिया। इस पर फौजी भड़क गया। एक-दो तमाचे उसने भी जड़ दिए। इस पर 7 से 8 पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर थाने ले गए। चौराहा पर फौजी की पत्नी और बच्चा रह गया। पति को इस तरह ले जाते देख फौजी की पत्नी ने चौराहा पर हंगामा खड़ा कर दिया। समर्थन में स्थानीय लोग भी वहां आ गए। कुछ ही देर में सड़क पर जाम लग गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।

जाने कहाँ:- पुलिसकर्मी ने फौजी जवान को पीछे से मारा थप्पड़, हुआ हंगामा, फौजी के साथ में आये स्थानीय लोग तो सड़क पर लगा जाम।

थाटीपुर चौराहे पर फौजी की पत्नी के हंगामा करने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल भी वहां आ खड़े हुए। पहले पुलिस को पता लगा कि जिसको उन्होंने सड़क पर बिना किसी बात के पीटा है, वह फौजी है। दूसरा पत्नी के सड़क पर हंगामा करने से पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी गायब हो गए। महिला के कहने पर उसके पति को तत्काल थाने से वापस चौराहा पर लाया गया। पुलिस ने बिना किसी शिकायत के जाने दिया। इस मामले में टीआई थाटीपुर ने बताया कि फौजी ने कोई शिकायत नहीं की है। गलतफहमी के कारण वहां जाम लगा और हंगामा हुआ।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...