Post Top Ad
Friday, October 29, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
रायसेन
अब भोपाल के पास बनेगा देश का पहला रॉक शेल्टर कॉरिडोर, रायसेन जिले में भी पहाड़ों में रॉक शेल्टर।
अब भोपाल के पास बनेगा देश का पहला रॉक शेल्टर कॉरिडोर, रायसेन जिले में भी पहाड़ों में रॉक शेल्टर।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। इन दिनों राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। इस रूट में बैरसिया, विदिशा, रायसेन और सीहोर भी शामिल। राजधानी भोपाल उसके आसपास पाषाणयुगीन शैलचित्र (रॉक शेल्टर) मौजूद हैं। ये करीब एक दर्जन स्थानों से ज्यादा हैं। इन्हें राज्य पुरातत्व विभाग सुरक्षित एवं संरक्षित करेगा। ताकि नई पीढ़ी इनके बारे में जान सके। इसके लिए कॉरिडोर डेवलप कराया जाएगा। इसमें रायसेन जिले के देवरी नीलगढ, शंकरगढ़ के पहाड़ियों सहित सदालतपुर, खनपुरा घाटला, गोपीसुर सेहतगंज, भीम बैठिका, पेन गंवा, कठौतिया, गोंडीपुरा आदि हैं। इसके अलावा राजधानी भोपाल के आसपास कोलार, इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय, दुपाड़िया गेट के पास, हलालपुरा और लालघाटी साइट शामिल हैं। वहीं अब नई साइट में बैरसिया, विदिशा, रायसेन और सीहोर को शामिल किया जाएगा। राज्य पुरातत्व अभिलेखागार इसके लिए एक सर्वे करा रहा है। भोपाल के साथ विदिशा और रायसेन में सर्वे हो गया है। अब सीहोर और राजगढ़ की कुछ साइट पर होना है।
भोपाल के साथ विदिशा में भी शैलचित्र वाले स्थानों को सुरक्षित बनाने के लिए सर्वे चल रहा है। इनमें निमखिरिया, अहमदपुर, उदयगिरी, धनोरा पठारी, कबोलपुरी, ग्यारसपुर मुख्य रूप से शामिल हैं। इनके अलावा नटेरन, हवेली पठारी में नई साइट मिली है, जहां शैलचित्र वाली गुफाएं हैं। उदयगिरी गुफाओं में अच्छी खासी संख्या में पर्यटक आने लगे हैं।
सर्वेक्षण के दौरान टीम को शहर में करीब चार साइट काफी अच्छी हालत में मिली हैं। लेकिन लाल घाटी और गुफा मंदिर साइट पर बने शैल चित्र अब पूरी तरह बर्बाद हो गए।
सर्वे के दौरान पता चला कि देख-रेख के अभाव में कुछ स्थानों पर बने शैलचित्र नष्ट हो गए हैं। इस बात से चिंतित राज्य पुरातत्व अभिलेखागार की तरफ से भोपाल और विदिशा में दोबारा सर्वे करवाया जा रहा है। इसके पीछे दो मकसद है। पहला, पुरानी जगहों की भौतिक स्थिति का पता चल सके। दूसरा, इन्हें सुरक्षित करने का इंतजाम हो सके।
भोपाल, रायसेन के आसपास बड़ी संख्या में शैलचित्र हैं। इन्हें संरक्षित करने एक कॉरिडोर बनाएंगे। ताकि लोग एक के बाद दूसरे शैलचित्र तक पहुंचकर उनके बारे में जान समझ सके। अभी भीम बैठिका को छोड़ दें तो नई पीढ़ी बाकी स्थानों से एकदम अंजान है।
डॉ. रमेश यादव, आर्किलोजिकल ऑफिसर, राज्य पुरातत्व अभिलेखागार
भोपाल के आसपास हम सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान कई नई साइट मिली हैं। इनमें कुछ तो बेहद खास हैं। दिवाली के बाद हम और नई साइट तलाश करेंगे।
अहमद अली, टेक्निकल असिस्टेंट, पुरातत्व
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद