Post Top Ad
Saturday, November 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कर्ज से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या, दो बैंकों का लगभग 10 लाख का था कर्ज।
रायसेन, कर्ज से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या, दो बैंकों का लगभग 10 लाख का था कर्ज।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन जिले के ग्राम जमुनिया में 65 वर्षीय किसान ने लाखों के कर्ज से तंग आकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने अपने ही खेत पर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक किसान गोरे लाल लोधी पिता भवंति लाल लोधी उम्र 65 वर्ष पर दो बैंकों का कर्ज था। दो साल से वह कर्ज नही चुका पा रहा था, इस कारण वह मानसिक दबाव में था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल इंडियन ओवरसीज बैंक एवं दीवानगंज बैंक ऑफ बड़ौदा का 2 साल का किसान के ऊपर लगभग 10 लाख का कर्ज था। ग्रामीणों ने इस घटना की पुलिस को सूचना दी थी जिस पर चौकी दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दीवानगंज भेजा। दीवानगंज पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। हालांकि पुलिस इस मामले में कोई बयान देने से बच रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए प्राथमिक बयानों में कर्ज का जिक्र नही किया है। साथ ही परिवार जनों ने पुलिस को बताया है कि मृतक गोरे लाल लोधी तीन-चार दिन से अधिक मात्रा में शराब पी रहे थे। तहसील रायसेन के ग्राम पंचायत जमुनिया विकासखंड साँची जिला रायसेन के प्रधान और अन्य पंचों ने भी पंचनामा बनाया है जिसमे किसान द्वारा कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद