वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य के नेतृत्व में कांग्रेस की गांधी संदेश जन संवाद पदयात्रा 19 नवंबर से होगी शुरू, जनता से करेंगी संवाद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य के नेतृत्व में कांग्रेस की गांधी संदेश जन संवाद पदयात्रा 19 नवंबर से होगी शुरू, जनता से करेंगी संवाद।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य के नेतृत्व में कांग्रेस की गांधी संदेश जन संवाद पदयात्रा 19 नवंबर से होगी शुरू, जनता से करेंगी संवाद।

वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य के नेतृत्व में कांग्रेस की गांधी संदेश जन संवाद पदयात्रा 19 नवंबर से होगी शुरू, जनता से करेंगी संवाद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरने के लिए अलग-अलग रणनीति बना रही है। अब कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी और जनमानस में फैली भ्रांतियों पर जनसंवाद से भ्रम को दूर करने के लिए गांधी संदेश जन संवाद पदयात्रा निकाल रही है। पदयात्रा मप्र के देवास जिले के नेमावर से प्रारंभ होकर प्रमथ चरण में सीहोर और रायसेन तक 275 किमी की दूरी तय करेगी। पदयात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मीडिया पैनेलिस्ट (प्रवक्ता) और भारतीय वायुसेना की सेवानिवृत्त विंग कमांडर अनुमा आचार्य करेंगी। यह यात्रा कांग्रेस के जनजागरण अभियान के मुद्दों पर आधारित होगी।

2 चरणों में होगी पदयात्रा

अनुमा आचार्य ने गांधी संदेश जनसंवाद पदयात्रा के संबंध में अपने गृह नगर विदिशा में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पदयात्रा के बारे में बताया कि पदयात्रा दो चरणों में होगी। पदयात्रा का पहले चरण का शुभारंभ 19 नवंबर को देवास जिले के नेमावर से खातेगांव तक 16 किलोमीटर का होगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल रहेंगे। दूसरे दिन की यात्रा खातेगांव से कन्नौद तक होगी। रात्रि विश्राम के बाद पद यात्रा 21 नवंबर से पुनः अमलाहा से शुरू होगी जो 275 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर रायसेन जिले के बाड़ी में समाप्त होगी। उनकी पद यात्रा के दौरान जगह-जगह जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की समावेशी नीतियों से अवगत कराते हुए राष्ट्र पिता गांधी जी के विचारों से ओतप्रोत 'एकादश व्रत' पर आधारित एक बुकलेट भी नागरिकों को बांटी जायेगी और उन्हें सर्वोदय के सिद्वांतों की जानकारी दी जायेगी। यात्रा का दूसरा चरण रायसेन जिले की बम्होरी से शुरू होकर रायसेन जिले तक जनवरी 2022 में होना प्रस्तावित है। इस पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों से महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, निजीकरण, स्थानीय मुद्दों के साथ केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियाों, वाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से फैलायी जा रही विभिन्न भ्रांतियों पर जनसंवाद कर उनकी प्रमुख परेशानियों को जानेंगे। पदयात्रा में अभा प्रोफेशनल कांग्रेस के कई पदाधिकारी, मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल, पूर्व महापौर विभा पटेल, मोना सुस्तानी-राजगढ़, नूरी खान-उज्जैन, किरण अहिरवार-टीकमगढ़, प्रीति सिंह ठाकुर-रायसेन, प्रियंका किरार-विदिशा, रिंकी माहेश्वरी-सिरोंज सहित स्थानीय विधायकगण, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आचार्य के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...