पत्नी के साथ दुष्कर्म और हत्या से दुखी पति ने की खुदकुशी, लव मैरिज करने से नाराज पिता ने ही बेटी से दुष्कर्म कर की थी हत्या, 4 दिन बाद पति ने भी की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, November 20, 2021

पत्नी के साथ दुष्कर्म और हत्या से दुखी पति ने की खुदकुशी, लव मैरिज करने से नाराज पिता ने ही बेटी से दुष्कर्म कर की थी हत्या, 4 दिन बाद पति ने भी की आत्महत्या।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

पत्नी के साथ दुष्कर्म और हत्या से दुखी पति ने की खुदकुशी, लव मैरिज करने से नाराज पिता ने ही बेटी से दुष्कर्म कर की थी हत्या, 4 दिन बाद पति ने भी की आत्महत्या।

पत्नी के साथ दुष्कर्म और हत्या से दुखी पति ने की खुदकुशी, लव मैरिज करने से नाराज पिता ने ही बेटी से दुष्कर्म कर की थी हत्या, 4 दिन बाद पति ने भी की आत्महत्या।

भोपाल। रातीबड़ में पत्नी के साथ दुष्कर्म, हत्या से दुखी पति ने खुदकुशी कर ली। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीहोर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक पत्नी की हत्या से दुखी था। पुलिस के मुताबिक, सीहोर का रहने वाला 21 साल का युवक रायपुर में टेंट में काम करता था। शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि उसने घर में फांसी लगा ली है। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने डेढ़ साल पहले ग्राम मोहल्ला पांगरी, सीहोर निवासी युवती से लव मैरिज की थी। 15 नवंबर को उसकी पत्नी की पिता ने हत्या कर दी थी। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या के बाद से वह दुखी था।


रातीबढ़ पुलिस को समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने हुलिए के आधार पर कुछ लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। इसके बाद महिला की पहचान बिलकिसगंज निवासी 25 साल की युवती के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि इसी आधार पर जब जांच की, तो इस मामले में पिता ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पिता ने बताया कि वह खेती करता है। बेटी ने करीब एक साल पहले समाज से बाहर एक लड़के से लव मैरिज की थी। वह रायपुर अपने पति के साथ भाग गई थी। उसके बाद से ही उनकी समाज में बहुत बुराई हो रही थी। वह बेटी से बदला लेने की फिराक में था। दीपावली के दिन रातीबढ़ में रहने वाली बड़ी बेटी ने फोन पर बताया कि छोटी बहन अपने 8 महीने के बच्चे के साथ घर आई थी। उसके बेटे की मौत हो गई है। इसके बाद हम घर पहुंचे। मेरे साथ मेरा बेटा भी था। मैंने छोटी बेटी से कहा कि अब शव को रखने का कोई मतलब नहीं है। उसे हम दफना देते हैं। इसके बाद मैं बेटे के साथ बेटी और उसके बेटे को बाइक पर समसगढ़ के जंगल ले आए।

आरोपी ने बताया कि उसने बेटे को सड़क पर खड़ा कर दिया। वह बेटी और पोते के शव को जंगल के अंदर एक नाले के पास ले गया। वह बहुत गुस्से में था। उसने बेटी से पूछा कि एक बार बता दे कि उसने भागकर शादी क्यों की। बेटी कुछ नहीं बोली। मैंने कहा- तूने इसी के लिए शादी की है... चल मैं भी तुझे यही देता हूं। रेप करने के बाद मैंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के शव नाले में फेंककर बेटे के साथ घर आ गया। घटना के बाद बड़ी बेटी को भी बता दिया था कि छोटी को मार दिया है। मृतका का बच्चा बीमार था। उसे निमोनिया हो गया था। दीपावली की रात उसकी मौत हो गई थी। उसी के अंतिम संस्कार के लिए बड़ी बहन ने पिता और भाई को बुलाया था। बच्चे को दफनाने के बहाने उन्होंने उसकी हत्या की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...