Post Top Ad
Wednesday, November 3, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जिले में 5 साल बाद डेंगू मरीज 63 के पार, नगर में 6 नए मरीजों के साथ डेंगू का आंकड़ा 63 पर पहुंचा।
रायसेन, जिले में 5 साल बाद डेंगू मरीज 63 के पार, नगर में 6 नए मरीजों के साथ डेंगू का आंकड़ा 63 पर पहुंचा।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में डेंगू मच्छर का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मलेरिया के 106 मरीजों का आंकड़ा जिला मलेरिया विभाग के पास मौजूद हैं। 6 नए संक्रमित मरीजों के साथ जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 63 पर पहुंच गया है। पांच सालों में यह दूसरी बार है जब रायसेन जिले में में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 63 के पार पहुंची है। इसके पहले वर्ष 2016 में रायसेन जिले में सबसे ज्यादा डेंगू के 124 मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण कम रहा। वर्ष 2020 में महज 84 मरीज मिले थे। लेकिन अभी रायसेन जिले में डेंगू संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रियवंदा गुप्ता के मुताबिक संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। डेंगू का लार्वा नष्ट किया जा रहा है। बावजूद इसके संक्रमण कम नहीं हो रहा है। जिला मुख्यालय पर डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। जुलाई से लेकर नवंबर महीने के पहले सप्ताह में डेंगू मरीज 63 मिल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित माह अक्टूबर रहा। अक्टूबर में 41 डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके पहले सितंबर माह एवं अगस्त माह में भी डेंगू मरीज मिले थे। वहीं जुलाई में सिर्फ 2 डेंगू संक्रमित सामने आए थे। मलेरिया विभाग से प्राप्त रिपोर्ट क अनुसार रायसेन में सोमवार को 6 नए डेंगू मरीज मिले है। डेंगू संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में वार्ड से लेकर गांव-गांव में सर्वे चलाया जा रहा है। विभाग को विभाग की टीमों ने जिले में मिले डेंगू संक्रमित मरीजों के आसपास के 86 घरों में स्पेस स्प्रे किया। वहीं 6 हजार 313 घरों में लार्वा का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 140 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। जिसे दवाइयों का छिड़काव कर नष्ट कराया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद