Post Top Ad
Saturday, November 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, साढ़े तीन साल का बच्चा डेंगू पॉजिटिव, कुल 70 में से 36 मरीज बेगमगंज के।
रायसेन, साढ़े तीन साल का बच्चा डेंगू पॉजिटिव, कुल 70 में से 36 मरीज बेगमगंज के।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। फिर भी जिला स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया विभाग और नगरीय निकाय के पास डेंगू पर नियंत्रण को लेकर न तो कोई ठोस प्लान है न कार्ययोजना और न ही वे जल भराव रोकने जमीनी स्तर पर कोई कठोर कदम उठा रहे हैं। इन सब को लेकर रायसेन शहर सहित जिले के दूसरे क्षेत्रों में डेंगू के नए-नए मरीज मिलते जा रहे हैं।
बुधवार को 2 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को फिर 2 और नए मरीज मिले हैं, इनमें एक साढ़े 3 साल का बच्चा भी शामिल हैं। ये दोनों ही मरीज बेगमगंज तहसील मुख्यालय के हैं। इन्हें बुखार होने पर सैंपल लेकर जांच कराई गई तो ये पॉजिटिव पाए गए। इस तरह से अब जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 70 पर पहुंच गया है। इनमें से अकेले बेगमगंज में ही 36 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
शहर सहित जिले में डेंगू के नए-नए मामले सामने आते जा रहे हैं, इनके मिलने की मुख्य वजह खाली प्लाटों में पानी जमा होना भी है। जिन घरों में पानी ढक्कन वाली टंकी में जमा किया हुआ है। इसके बावजूद वहां डेंगू के मरीज मिलने की बड़ी वजह खाली प्लाटों में पानी जमा होना सामने आ रहा है। डूडा अधिकारी पीके चावला के मुताबिक सभी नगरपालिका और नगर पंचायतों के सीएमओ को निर्देश दिए हुए हैं। सभी जगह दवाइयों का छिड़काव, लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरण और एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। इससे जागरुकता लाकर घरों में पानी न जमा करने की प्रवृति बदली जा सके।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद