Post Top Ad
Tuesday, November 2, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, तीर्थ पर किए गए धर्म-कर्म, दान, सेवा और सत्कर्म से कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है - शैलेंद्र महाराज।
रायसेन/सिलवानी, तीर्थ पर किए गए धर्म-कर्म, दान, सेवा और सत्कर्म से कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है - शैलेंद्र महाराज।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सत्संग बगैर परमात्मा की प्राप्ति नही हो सकती है। व्यक्ति को जीवन में सत्संग करते रहना चाहिए। जहां भी साधु-संतो, ऋषि-मुनियो आदि का सत्संग करने का अवसर प्राप्त हो उस अवसर को कभी भी खोना नही चाहिए। तपास्यिो की वाणी को आत्म सात भी करना चाहिए ताकि जीवन भव सागर से पार हो सके। यह उद्गार वृंदावन धाम से आए बालकृष्ण शैलेंद्र महाराज ने सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर सोमवार को श्रद्वालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन रघुवंशी गार्डन में किया गया। बच्चों को संस्कारित किए जाने पर जोर देते हुए कथावाचक ने बताया कि माता ही बालक की प्रथम गुरु होती है। बच्चो को बेहतर धार्मिक संस्कार दिए जाने चाहिए। ताकि वह संस्कारित होने के साथ ही धर्म कार्य में सदा संलग्न रहे।
मंदिर जाना, पूजा अर्चना करना, धर्म ग्रंथो का अध्ययन करना आवष्यक है। उन्होने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष का साधन है। कथा ही मानव को भव सागर से पार लगाने में सहायक बनती है। कथा वाचक ने कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैंए जो प्राणी अपनी अंतर आत्मा से भगवान को पुकारता है। भगवान सदा उसकी रक्षा करते हैं। संसार परमात्मा की ही सत्ता है। इसके बाद भी जीव मूर्खतावश संसार की वस्तुओं को अपना समझ बैठा है। यह जीव की सबसे बड़ी भूल है। जीव को चाहिए कि वह परमात्मा की सबसे बड़ी सत्ता का अनुभव और चिंतन करते हुए जीवन निर्वाहन करें। ताकि इस माया रूपी संसार में रहते हुए जीव मोक्ष को प्राप्त करें। तीर्थ पर किए गए धर्म-कर्म, दान, सेवा और सत्कर्म से कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। कथाकारों के आध्यात्मिकए सांस्कृतिक और पौराणिक ज्ञान से संपूर्ण मानव जाति के जीवन यापन और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम में पहुचें विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने बालकृष्ण शैलेंद्र महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्वालुओं के बीच बैठकर कथा का श्रवण किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद